Advertisment

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी बनेगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी बनेगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष? Pramod Krishnan's statement Rahul is not becoming president then Priyanka should be made the national president of Congress party vkj

author-image
deepak
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी बनेगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष?

गांधी परिवार की बेटी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगी। ऐसा हम नहीं बल्कि कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दी जानी चाहिए। पार्टी के कई नेताओं का ऐसा मानना हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी इस पद को स्वीकार नहीं करते हैं, तो इतनी बड़ी पार्टी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो युवाओं और पार्टी के अनुभवी सदस्यों के बीच तालमेल बिठा सके। कई लोगों के अनुसार यह चेहरा प्रियंका गांधी ही हैं। वह सबसे पसंदीदा कांग्रेस नेताओं में से एक हैं।

Advertisment

कब होगा अध्यक्ष का चुनाव?

बता दें कि इस साल सिंतबर-अक्टूबर में होने वाला कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल तक के लिए टाले जाने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन माना जा रहा है कि अध्यक्ष का चुनाव अब अगले साल जनवरी में हो सकता है। दरअसल पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में अगर कांग्रेस हारी तो इसकी जिम्मेदारी फिर राहुल गांधी पर फिर आ जाएगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें