Advertisment

Pragya Singh Thakur : सांसद को जबरन वसूली के लिए अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो शख्स गिरफ्तार

Pragya Singh Thakur : सांसद को जबरन वसूली के लिए अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो शख्स गिरफ्तार Pragya Singh Thakur: Two persons arrested for making obscene video calls to MP for extortion

author-image
Bansal News
Pragya Singh Thakur : सांसद को जबरन वसूली के लिए अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो शख्स गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप साझा करने और जबरन वसूली की धमकी देने के आरोप में भरतपुर जिले (राजस्थान) के एक गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, साइबर सेल) अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों - वारिस खान (23) और रबीन खान (21) ने पिछले हफ्ते भोपाल की सांसद ठाकुर को फोन किया और एक अश्लील वीडियो क्लिप चलाया।

Advertisment

आरोपी राजस्थान के थे

डीसीपी ने शिकायत के हवाले से कहा कि फोन पर अश्लील वीडियो देखते ही ठाकुर ने फोन काट दिया। बाद में, आरोपियों ने ठाकुर के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो भेजा और सांसद से पैसों की मांग की, साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर में मिलने के बाद पुलिस दल को वहां भेजा गया।

भोपाल लाया जा रहा है

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह तक वहां रहने के बाद पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को भरतपुर जिले के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोगों को फोन करते थे और मौज मस्ती के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को भोपाल लाया जा रहा है। यहां उनसे पूछताछ के बाद और भी जानकारी सामने आ सकती है।

Sadhvi Pragya Thakur sadhvi pragya singh thakur speech Sadhvi Pragya Singh Thakur sadhvi pragya singh Sadhvi Pragya pragya thakur video Pragya Thakur on Godse pragya thakur news pragya thakur latest news pragya thakur controversy pragya thakur bjp pragya thakur pragya singh thakur speech pragya singh thakur remarks pragya singh thakur expel pragya singh thakur bjp Pragya Singh Thakur pragya singh bjp pragya singh thakur BJP MP Pragya Thakur
Advertisment
चैनल से जुड़ें