Advertisment

Pradhan Mantri E-Bus Yojana: छत्‍तीसगढ़ के इन शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, जानें आपको कितना होगा फायदा

Pradhan Mantri E-Bus Yojana: इन शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, केंद्र सरकार ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा के लिए मंजूरी दी

author-image
Sanjeet Kumar
Pradhan Mantri E-Bus Yojana

Pradhan Mantri E-Bus Yojana

रिपोर्ट: अमन पाण्डेय

Pradhan Mantri E-Bus Yojana: छत्‍तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 ई बसें चलेंगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके चलते 50 बसें बिलासपुर शहर में भी चलेगी।

Advertisment

इसके साथ ही तीन अन्‍य शहर में भी ये बसें चलाई जाएगी। ई बस में आरामदायक सफर के साथ ही शहर के बाशिंदों को आस-पास सफ़र करने  में आसानी होगी।

शहरी क्षेत्र में परिवहन (Pradhan Mantri E-Bus Yojana) की समस्या एक महत्वपूर्ण समस्या होती है। शहरी क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम ई बस योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत अलग-अलग राज्य के शहरों को जनसंख्या के आधार पर ई बस की स्वीकृति दी गई है। यह ई बस सेवा छत्‍तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में चलेगी। इसमें बिलासपुर शामिल हैं।

Advertisment

इन प्रमुख चार शहरों में चलेंगी बस

छत्तीसगढ़ (Pradhan Mantri E-Bus Yojana) के 4 शहर इस योजना में शामिल किए जा रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा के लिए कुल 240 बसों को मंज़ूरी दी गई है। बिलासपुर को 50 नई बसें मिलेंगी, इन बसों में से 35 मिनी और 15 मिडी बस होंगी। इसको लेकर केंद्र के द्वारा मंजूरी के बाद यह अंडर प्रोसेस है।

कोविड में बंद हुई सिटी बसें नहीं हुई चालू

बता दें कि बिलासपुर (Pradhan Mantri E-Bus Yojana) में शहरवासी लंबे वक्त से परिवहन के आसान और सुलभ साधन का इंतज़ार कर रहे हैं। दरअसल, कोविड के समय कई सिटी बसें बंद हुई थीं, जो पूरी तरह से दोबारा शुरू नहीं हो पाईं।

शहर के लोगों को इससे ख़ासी तकलीफ उठानी पड़ रही है। शहर में आवागमन के लिए बस के साधन की लोगों को भी डिमांड है, ई बसों से ट्रेवलिंग की समस्‍या दूर हो जाएगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Raipur Jungle Safari Update: प्रदेश का पहला स्‍थान प्‍लास्टिक मुक्‍त, पर्यटकों की जंगल सफारी से पहले चेकिंग, हुए बदलाव

इन पर निर्भर शहर की जनता

बिलासपुर शहर (Pradhan Mantri E-Bus Yojana) की जनता अभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए केवल ऑटो और ई रिक्शा पर निर्भर है। अब नई बसों के शुरू होने से उन्हें सस्ती और अच्छी सर्विस मिल पाएगी।

यह सुविधा उस शहर की जनता के अनुसार दी जा रही है। शहर में 50 सिटी बसें हैं जिनमें से 26 बसें परिचालन योग्य हैं। अन्य बसें कंडम हो गई हैं, जिसकी वजह से शहर की आबादी के लिए ये बसें कम पड़ रही हैं। इस संबंध में नगर निगम कमिश्‍नर अमित कुमार ने जानकारी दी कि बिलासपुर शहर में साल के अंत तक ई बस सेवा शुरू हो जाएगी।

Advertisment
raipur news bilaspur news Good news Pradhan Mantri E-Bus Scheme Pradhan Mantri E-Bus Yojana Pradhan Mantri E-Bus Scheme approved
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें