Advertisment

UP Weather Update: यूपी में फरवरी महीने में ही बढ़ने लगा तापमान, औसत से 3.5 डिग्री के पार, प्रयागराज सबसे गर्म

UP Weather Update: वैसे तो फरवरी में ठंड का मौसम रहता है, लेकिन इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है।  बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,

author-image
Bansal news
UP Weather Update: यूपी में फरवरी महीने में ही बढ़ने लगा तापमान, औसत से 3.5 डिग्री के पार, प्रयागराज सबसे गर्म

UP Weather Update: वैसे तो फरवरी में ठंड का मौसम रहता है, लेकिन इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है।  बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार को लखनऊ के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फरवरी में तापमान में इस अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों में आगामी गर्मी के महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisment

15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरूवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फरवरी में मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जल्दी गर्मी पड़ने से फसलों पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:Acharya Satyendra Das Death:आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थिव शरीर पहुंचा अयोध्या, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

कई मंडलों में बढ़ा तापमान 

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर नवीन अरोड़ा ने बताया कि फरवरी में ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को गोरखपुर मंडल में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई, जबकि अन्य जिलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। आगरा मंडल में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। झांसी और मेरठ मंडलों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:CM Yogi Threatened: CM योगी को मारकर देश का डॉन बनने वाले अपराधी को STF ने दबोचा, कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई

अधिकतम तापमान प्रयागराज में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ और मुरादाबाद मंडलों में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यूपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटों में वाराणसी और अयोध्या मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। प्रयागराज, आगरा और मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें:Rent Agreements In UP:  यूपी में अब किराए के समझौतों की भी होगी रजिस्ट्री, रजिस्टर्ड एग्रीमेंट पर लिखी शर्तें ही मान्य

Advertisment

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है।

UP Weather news uttar pradesh weather UP Me Aaj Ka Mausam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें