/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Prabhat-Jha-Health-News.webp)
Prabhat Jha Health News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा की तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में ए​डमिट किया गया। उनका हालचाल जानने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन हितानंद भी साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार प्रभात झा का शुगर लेबल बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्होंने प्रभात झा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। प्रभात झा की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया है। वहां उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी।
खबर अपडेट की जा रही है...
भाजपा के वरिष्ठ नेता, आदरणीय भाईसाहब श्री @jhaprabhatbjp जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने पर भोपाल स्थित बंसल हॉस्पिटल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बाबा महाकाल से उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/JY18pOguOJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 29, 2024
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें