Advertisment

AIPEF strike : देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता एक फरवरी को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने कहा है कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बिजली क्षेत्र के कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।

author-image
Bansal Desk
AIPEF strike : देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता एक फरवरी को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

नई दिल्ली अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने कहा है कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बिजली क्षेत्र के कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।

Advertisment

नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘बिजली कर्मचारी एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।’’

पंजाब के राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

बयान के मुताबिक एनसीसीओईईई ने फैसला किया है कि उसकी कोर समिति के नेता एक फरवरी को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और चंडीगढ़ के बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। एआईपीईफ के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा, ‘‘एनसीसीओईईई के आह्वान पर देशभर के 15 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ एक फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

TRS trending News Today top 10 news stories today protest power worker protest Power worker on strike power strike on 10 august ktr electricity news electricity in india electricity engineers strike electricity engineers electricity employyes strike electricity bill news electricity bill 2021 electricity (industry) electricity electric board noida electri expo coal (industry) anti privatization strike 5 april
Advertisment
चैनल से जुड़ें