Advertisment

भोपाल कल बिजली कटौती: राजधानी के 25 इलाकों में 5 से 6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद, करोंद, रोहित नगर- दानिशकुंज में होगा असर

Bhopal Power Cut: भोपाल कल बिजली कटौती, राजधानी के 25 इलाकों में 5 से 6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद, करोंद, रोहिति नगर- दानिशकुंज में होगा असर

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Power Cut

Bhopal Power Cut: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 25 इलाकों में बुधवार, 23 अक्टूबर को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती (Bhopal Power Cut) होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करेगी। कंपनी ने सलाह दी है कि लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, कोई दिक्कत ना हो।
यहां बता दें, बिजली कटौती वाले इलाकों में पानी की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। जैसा की पिछले दिनों देखने में आया कि बिजली गुल रहने से पानी की मोटरें नहीं चल सकी और कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं (Bhopal Power Cut) हो सकी।

Advertisment

गौतम और महाबली नगर में भी बिजली कटौती

जिन इलाकों में सप्लाई नहीं होगी, उनमें करोंद, रोहित नगर, दानिशकुंज, बैरसिया रोड, गौतम नगर, महाबली नगर समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल (Bhopal Power Cut) हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रोहित नगर, कॉम्फर्ट होम्स, दानिश कुंज, समर्थ कॉलोनी, नारियल खेड़ा, शारदा नगर, निशातपुरा, पीजीबीटी रोड, गौतम नगर, फिरदोश नगर, आरिफ नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली कटौती (Bhopal Power Cut)रहेगी।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक देवकी नगर, करोंद, बैरसिया रोड, बड़वई, लाल क्वार्टर, जैन कॉलोनी एवं आसपास के इलाके में बिजली गुल (Bhopal Power Cut) रहेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में काले हिरण का शिकार: खेत में मिला 15 से 20 घंटे पुराना शव; शरीर पर गोली लगने के निशान

Advertisment
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सुरभि नगर, राहुल नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद (Bhopal Power Cut) रहेगी।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक महाबली नगर, सांईनाथ, मां पार्वती नगर एवं आसपास के इलाके के बिजली कटौती (Bhopal Power Cut) रहेगी।

ये भी पढ़ें: अतिथि शिक्षकों ने फिर भरी हुंकार, अब इस मांग को लेकर खोल दिया मोर्चा, भूख हड़ताल की दी चेतावनी!

रोहित नगर-दानिशकुंज मप्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में 25 क्षेत्रों में बिजली कटौती भोपाल पावर कट भोपाल न्यूज़ भोपाल के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती बैरसिया रोड गौतम नगर-महाबली नगर करोंद एमपी न्यूज Rohit Nagar-Danishkunj power cut in these areas of Bhopal power cut in 25 areas in Bhopal MP news MP Electricity Distribution Company Karond Gautam Nagar-Mahabali Nagar Bhopal Power Cut bhopal news Berasia Road
Advertisment
चैनल से जुड़ें