Advertisment

Post Office : पोस्ट ऑफिस के जरिए कर सकते हैं लाखों की कमाई! जानें क्या है ऑफर

author-image
Bansal News
Post Office : पोस्ट ऑफिस के जरिए कर सकते हैं लाखों की कमाई! जानें क्या है ऑफर

नई दिल्ली। अगर आप भी कम पैसों के निवेश में लाखों की कमाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब आप मात्र 5 हजार के निवेश में बिजनेस शुरू कर सकते हैं इतना ही नहीं इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको मोटी कमाई करने का शानदार मौका भी मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर कहीं और नहीं पोस्ट ऑफिस द्वारा दिया जा रहा है। दरअसल पोस्ट ऑफिस अब लोगों को अपनी फ्रेंचाइजी खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। आप भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खरीद कर लाखों में कमाई कर सकते हैं। बता दें कि पूरे देश में करीब 1 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस है लेकिन इसके बाद भी कई जगह ऐसी है जहां पोस्ट ऑफिस न होने की वजह से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सेवाओं को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए पोस्ट ऑफिस अपनी फ्रेंचाइजी दे रहा है। तो आइए जानते हैं, आप किस तरह से पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) ले सकते हैं।

Advertisment

इस तरह मिलेगी फ्रेंचाइजी

अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ 5 हजार रुपए ही निवेश करने होंगे इसके बाद आपको फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) मिल जाएगी। वहीं फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। हालांकि पोस्ट ऑफिस से कमाई की कोई सीमा तय नहीं की है। यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं। वहीं अगर आपका काम अच्छा है तो आप यहां लाखों की कमाई भी कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको एक फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा, अगर आपका सेलेक्शन होता है तो आप फ्रेंचाइजी लेने के योग्य हो जाएंगे। जिसके बाद आपको इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेश भी पढ़ सकते हैं। वहीं https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf इस ऑफिसल लिंक पर क्लिक करके आप आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

कौन ले सकता है फ्रेंचाइजी
पोस्ट ऑफिस की इस फ्रेंचाइजी(Post Office Franchise)  को लेने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए। वहीं इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए भारतीय नागरिक का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। जो व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले रहा है उसे 8वीं पास होना अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi post office scheme post office money scheme Post office franchise in hindi Post office Franchise Post Office MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya how to make money how to get franchise Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Franchisee in hindi" Franchise business business opportunity
Advertisment
चैनल से जुड़ें