Surinder Shinda Passes Away: लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस

लुधियाना। पंजाबी गीतों के गायक सुरिंदर शिंदा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Surinder Shinda Passes Away: लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस

लुधियाना। ‘ पुत्त जट्टा दें’ , ‘ ट्रक बल्लिया’ , ‘बदला जट्टी दा’ और ‘ ऊंचा दर बाबा नानक दा’ जैसे लोकप्रिय पंजाबी गीतों के गायक सुरिंदर शिंदा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने, लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज

एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। उनके निधन की पर गायकों, राजनेताओं सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा, ''प्रसिद्ध गायक सुरिंदर शिंदा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

'पंजाब की आवाज' हमेशा के लिए खामोश हो गई।'' शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'महान पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के प्रशंसकों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। पंजाबी संगीत में उनका

योगदान अमूल्य है। उनकी आवाज अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली थी। दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक शिंदा जी को याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

गायक और अभिनेता हरभजन मान ने भी शिंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि पंजाबी संगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाबी लोक गायकी के एक सुनहरे युग का अंत!’’ शिंदा के परिवार में उनका एक बेटा मनिंदर शिंदा है और वह भी

संगीतकार है।

सीएम मान ने जताया दुःख

पंजाब की बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। हालांकि शिंदा जी अब शारीरिक रूप से नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को स्वीकार करने की शक्ति दें।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1684064452424122368?s=20

सुखबीर बादल ने भी जताया शोक

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के निधन पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि प्रशंसकों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। पंजाबी संगीत में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी आवाज़

अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली थी। दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक शिंदा जी को याद करेंगे। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

https://twitter.com/officeofssbadal/status/1684054981807325185?s=20

ये भी पढ़ें:

Gautam Rode Twins Baby: पिता बने टीवी के सरस्वतीचंद्र, पत्नी पंखुड़ी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

No confidence motion: 2018 में की गई मोदी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या कहा था

Blogging Tips: क्या आप भी ब्लॉगिंग में तलाश कर रहे हैं अपना करियर, मदद करेंगे ये 5 टिप्स

Vitamin E Capsule Face Use: क्या आप भी करते है चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग, ये गलतियां ना पड़ जाएं भारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article