Advertisment

Politics: महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं- प्रियंका गांधी वाद्रा

Politics: महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं- प्रियंका गांधी वाद्रा Politics: Women can unite and change the politics of this country: Priyanka Gandhi Vadra

author-image
Bansal News
Politics: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का सियासी दांव, प्रियंका बोलीें- मेरे पास बहन है

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति पर हमला करते हुए महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास कराया और उनके वोट की ताकत से परिवर्तन लाने की अपील की।साथ ही वाद्रा ने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं।

Advertisment

वाद्रा ने रविवार को कांग्रेस के महिला सशक्तीकरण महाअभियान के तहत रायबरेली के रिफार्म्स क्लब में 'शक्ति संवाद' को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं कि हम देश की राजनीति बदलेंगे तो यह असंभव नहीं है। आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपको शक्ति देंगे, जब हम मिलकर लड़ने के लिए खड़े हो जाएंगे तो कोई हमें रोक नहीं सकता।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हमें चुनावी मंचों से सांप्रदायिकता सिखाई जाती है, जातिवाद सिखाया जाता है, ये राजनीति हमें बंद करनी है। हमें चाहिए अपने भविष्य की राजनीति, विकास की राजनीति ।''

उन्होंने महिलाओं को उनके भविष्य का मंत्र देते हुए कहा, ''इस देश की सारी महिलाएं एकजुट होकर कहें कि हमें तुम ऐसी राजनीति दो नहीं तो हम तुम्हें वोट नहीं देंगे तो आप बताओ कि कैसे नहीं बदलेगी इस देश की रा‍जनीति।'' ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे के साथ कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं को राजनीति में आगे आकर अपनी लड़ाई खुद लड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा , ''हर तरफ महिला का शोषण हो रहा है, उसका अधिकार, उसका हक नहीं मिल रहा है।''

वाद्रा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा, ''मेरे मन में आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना है और सबसे बड़ी चीज क्या कर सकते हैं हम आपके लिए। हम आपको समझा सकते हैं कि आप अपनी शक्ति को पहचानो। हमने ये शक्ति विधान बनाया, यह महिलाओं के लिए घोषणा पत्र हैं। इसमें तमाम घोषणाएं हैं जो हम महिलाओं के लिए करना चाहते हैं, जो चीजें हम आपको सशक्त करने के लिए करना चाहते हैं।''

Advertisment

उन्होंने उन्नाव और हाथरस दुष्कर्म मामलों की चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ महिलाओं के लिए मेरी पहल का असर इतना हुआ कि अब सभी दल महिलाओं की बात करने लगे हैं, परसों प्रधानमंत्री भी सभा करने जा रहे हैं जिसमें सिर्फ महिलाओं को बुलाया है। अब सारी पार्टियां महिलाओं की बात करने लगी हैं। एक छोटी सी पहल से जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं सब उठ गई हैं, सब जाग गई हैं।’’

Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 UP Elections up election 2022 opinion poll up election 2022 congress up election 2022 bjp Up election 2022 UP Election up assembly election 2022 sonia gandhi rahul gandhi raebareli priyanka vadra (politician) Priyanka Gandhi" priyanka gandhi youtube priyanka gandhi video priyanka gandhi vadra detained priyanka gandhi vadra arrested Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi up election 2022 priyanka gandhi up election priyanka gandhi to visit rae bareli priyanka gandhi speech Priyanka Gandhi Rally priyanka gandhi raebareli visit priyanka gandhi raebareli today priyanka gandhi raebareli speech priyanka gandhi raebareli news priyanka gandhi raebareli priyanka gandhi rae bareli priyanka gandhi on ndtv Priyanka Gandhi news priyanka gandhi latest video priyanka gandhi latest speech priyanka gandhi latest news priyanka gandhi lakhimpur kheri priyanka gandhi in up priyanka gandhi in raebareli Priyanka Gandhi Congress priyanka gandhi campaign in rae bareli political leader priyanka gandhi Congress General Secretary Priyanka Gandhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें