Advertisment

Politics: हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश झांसा यात्रा निकाल रहे हैं- जे पी नड्डा

Politics: हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश झांसा यात्रा निकाल रहे हैं- जे पी नड्डा Politics: We took out Jan Vishwas Yatra, Akhilesh is taking out Jhansa Yatra: J P Nadda

author-image
Bansal News
Politics: हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश झांसा यात्रा निकाल रहे हैं- जे पी नड्डा

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अपनी पार्टी की जन विश्वास यात्रा की सराहना करते हुए दावा किया कि भाजपा के अलावा कोई अन्य राजनीतिक दल जनविश्वास यात्रा नहीं निकाल सकता क्योंकि अन्य दलों ने जो कुछ कहा था, उसके ठीक विपरीत कार्य किया और उनका इतिहास विश्वास करने लायक नहीं है। नड्डा ने यहां भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमने जन विश्वास यात्रा निकाली है लेकिन अखिलेश यादव झांसा यात्रा निकाल रहे हैं।’’

Advertisment

नड्डा ने सवाल किया, ‘‘बताइए, समाजवादी पार्टी कौन सी यात्रा निकालेगी, विश्वास यात्रा निकालेगी या दंगों को याद दिलाने वाली यात्रा निकालेगी। विश्वास यात्रा निकालेगी या बाहुबलियों की बारात लेकर चलने वाली यात्रा निकालेगी।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘अखिलेश जी जवाब दीजिए,जब आप मुख्यमंत्री थे तब आपने 15 आतंकवादियों को छोड़ने के लिए निवेदन किया था लेकिन वे छूट नहीं पाए क्योंकि अदालत ने उन्हें रिहा नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि अदालत ने इनमें से चार आतंकवादियों को फांसी की सजा और 11 आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, '' मुजफ्फरनगर दंगे आपको (अखिलेश यादव) याद हैं, 62 लोगों की जान गई थी और आपको कुछ महसूस नहीं हुआ था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी...।’’ उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कहा, ''आजकल मुझे बड़ी खुशी होती है कि जो लोग कार सेवकों पर गोली चलवा रहे थे, वे आजकल मंदिर-मंदिर जाकर घंटी बजा रहे हैं।''

भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '' जिन लोगों को आचमन करना नहीं आता था, आज कल वे मंदिर में जाकर घंटी बजा रहे हैं, मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं।'' नड्डा ने भाजपा के शासन के दौरान किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया और सपा अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘हम लोग गन्ना की बात करते हैं तो अखिलेश यादव को जिन्ना (मोहम्मद अली जिन्ना) याद आते हैं। ’’

Advertisment

भाजपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नड्डा ने अपने संबोधन में कहा , ‘‘ 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत तय है। यह विजय हमारी नहीं बल्कि उप्र की जनता की जीत होगी, उनके सपनों की जीत होगी, विकास की जीत होगी, यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और उत्‍तर प्रदेश के आत्‍मसम्‍मान की जीत होगी।’’ उन्‍होंने कहा कि उप्र में भाजपा की विजय और जातिवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति की हार होगी। उन्होंने कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पड़े छापे का जिक्र करते हुए कहा कि 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी कहीं और मिली, लेकिन तबीयत किसी और की खराब हो गई।

yogi vs akhilesh yadav yogi adityanath vs akhilesh yadav jp-nadda jp nadda speech jp nadda on akhilesh yadav jp nadda news jp nadda live jp nadda lashes out akhilesh yadav jp nadda in gorakhpur jp nadda gorakhpur jp nadda attack on akhilesh yadav it raid akhilesh i-t raid at akhilesh yadav cm yogi vs akhilesh yadav BJP President JP Nadda amajwadi party's chief akhilesh yadav akhilesh yadav vijay rath yatra akhilesh yadav speech akhilesh yadav news live akhilesh yadav news akhilesh yadav live akhilesh yadav latest news akhilesh yadav latest akhilesh yadav akhilesh it raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें