Advertisment

Politics: राहुल का सत्तापक्ष पर वार, बोले- सवालों से डरती है सरकार

Politics: राहुल का सत्तापक्ष पर वार, बोले- सवालों से डरती है सरकार Politics: Rahul's attack on the ruling party, said - the government is afraid of questions

author-image
Bansal News
Politics: जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार चर्चा नहीं चाहती, लद्दाख का मुद्दा नहीं उठाने दिया- राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे को लेकर सदन में चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवालों से डरती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डर…जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे।’’ राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब राज्यसभा में 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर पिछले चार दिनों से गतिरोध बना हुआ है।

Advertisment

संसद के सोमवार को आरंभ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि तक के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था। जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।

sonia gandhi rahul gandhi vs narendra modi rahul gandhi vs modi rahul gandhi tweet on bjp rahul gandhi target on bjp rahul gandhi statement on bjp Rahul Gandhi Statement rahul gandhi speech rahul gandhi on women rahul gandhi on rss rahul gandhi on pm modi rahul gandhi on narendra modi Rahul Gandhi on Modi Government rahul gandhi on modi rahul gandhi on gst rahul gandhi on farm bills rahul gandhi on bjp social media use rahul gandhi on bjp and rss rahul gandhi on bjp rahul gandhi news rahul gandhi modi rahul gandhi latest speech rahul gandhi latest news rahul gandhi interview rahul gandhi hug modi Rahul gandhi attacks modi govt rahul gandhi attacks bjp rahul gandhi Politics PM Modi narendra modi modi vs rahul gandhi modi reply to rahul gandhi modi rahul gandhi parliament modi rahul gandhi modi government bjp
Advertisment
चैनल से जुड़ें