Advertisment

Bhopal Kamalnath Bhagwa shawl : कमलनाथ के भगवा शॉल पर सियासत, बीजेपी ने कहा- नौटंगी

Bhopal Kamalnath Bhagwa shawl : कमलनाथ के भगवा शॉल पर सियासत, बीजेपी ने कहा- नौटंगी,

author-image
Bansal News
Bhopal Kamalnath Bhagwa shawl : कमलनाथ के भगवा शॉल पर सियासत, बीजेपी ने कहा- नौटंगी

भोपाल। MP Assembly Elections 2023 मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ के भगवा शॉल पर सियासत गरम हो गई है। दरअसल, भोपाल में हुए विप्र जनों के एक कार्यक्रम में कमलनाथ को बुलाया गया था। यहां पहुंचने पर मंत्रोच्चार के साथ उन्हें भगवा शॉल ओढ़ाया गया। जैसे ही यह जानकारी बीजेपी को लगी तो इसपर बयानबाजी शुरू हो गई। बीजेपी ने इसको नौटंकी करार दिया है।

Advertisment

Assembly Election

दरअसल, यह मुद्दा इसीलिए सुर्खियों में आया क्योंकिं इस दौरान विप्रजनों कमलनाथ द्वारा दी जाने वाली दक्षिण भी नहीं ली, उनका कहना है कि अब सीएम बनने के बाद ही दक्षिणा ली जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश में इसी साल Assembly Election भी होने हैं, जिसके चलते सभी पार्टियां एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। Assembly Election 2023 कमलनाथ के इस रंग पर राजनीति में बायनबाजी भी चलने लगी है।

MP Assembly Elections 2023

kamalnath कमलनाथ के भगवा शॉल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने बयान देते हुए इसे नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के लिए भगवा रंग की याद आने लगती है। सिर्फ बयानबाजी करते हैं। लेकिन 5 सालों तक कांग्रेस आम जन के बीच नहीं जाती। जिस भगवा पर निशाना साधा जाता था आज उसी भगवा की शरण में कांग्रेस पहुंच गई है।

कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव

उधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा दिए गए इस बयान दे बाद कांग्रेस ने भी पटलवार किया है। कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने भगवा रंग के लिए कांग्रेस पार्टी का आस्था और सम्मान का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही भगवा रंग का इस्तेमाल राजनीति में करती है। बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा बयानबाजी तेज हो गई है। भगवा रंग को लेकर भी बयान दिए जा रहे हैं।

Advertisment
political news politic mp politics MP Me bhagwa MP CM Shivraj mp chunav date mp bjp MP Assembly elections 2023 madhya pradesh news in hindi madhya pradesh election 2023 kamal nath Jyotiraditya Scindia Dr Prabhu Ram Choudhary Congress CM Shivraj Singh BJP government bjp Assembly Election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें