Advertisment

Politics: विरोधियों पर बरसीं मायावती, बोलीं- ताबड़तोड़ रैली करने वालों पर सरकारी खजानें की गर्मी चढ़ी

Politics: विरोधियों पर बरसीं मायावती, बोलीं- ताबड़तोड़ रैली करने वालों पर सरकारी खजानें की गर्मी चढ़ी Politics: Mayawati lashed out at the opponents, Said- The heat of the government treasury rose on those who did a quick rally

author-image
Bansal News
Politics: विरोधियों पर बरसीं मायावती, बोलीं- ताबड़तोड़ रैली करने वालों पर सरकारी खजानें की गर्मी चढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती के अब तक मैदान में न उतरने को लेकर विपक्षी दलों के कटाक्ष पर जवाब देते हुये बसपा प्रमुख ने शनिवार को कहा कि चुनाव से पहले जो जनसभाये की जा रही हैं, वह जनता के पैसे और सरकारी कर्मचारियों की भीड़ के बूते की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बसपा की कार्यशैली और चुनाव के तौर-तरीके अलग हैं और हम किसी दूसरी पार्टी की नकल नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोगों को ठंड में जो गर्मी चढ़ी है, वह सरकार के और गरीबों के खजाने की गर्मी है और कहा कि हमारी पार्टी गरीबों-मजलूमों की पार्टी है, दूसरी पार्टियों की तरह धन्ना सेठों-पूंजीपतियों की पार्टी नहीं है।

Advertisment

गौरतलब है कि 30 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद, अलीगढ़, उन्नाव में भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान बसपा पर हमला करते हुए कहा था कि बहनजी (मायावती) की तो ठंड ही उतर नहीं रही। चुनाव आ गया है और वह प्रचार करने के लिए भी निकल नहीं रही हैं। उन्होंने कहा, “लगता है, वह पहले ही हार से भयभीत हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा विकास नहीं कर सकती।”

इसी के जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, “जब भाजपा और कांग्रेस आदि केंद्र व जिन भी राज्यों की सत्ता में होती हैं तो ये पार्टियां केंद्र और संबंधित राज्यों में चुनाव घोषित होने से लगभग दो ढाई महीने पहले अपनी खूब ताबड़तोड़ हवा-हवाई घोषणायें, शिलान्यास, उदघाटन और लोकार्पण आदि करती हैं। उसकी आड़ में सरकारी खर्च से अपनी खूब चुनावी जनसभायें भी करती हैं। जिस पर इनकी पार्टी का नहीं बल्कि हमारी आम जनता का ही सरकारी पैसा पानी की तरह काफी बेदर्दी से बहा दिया जाता हैं। इसमें आधी भीड़ सरकारी कर्मचारियों की और आधी भीड़ टिकट चाहने वालों की होती हैं। ये सब हमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब आदि में देखने को मिल रहा है।'' मायावती ने नये साल के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को बधाई दी तथा कोरोना वायरस से सावधान रहने की सलाह भी दी।

Politics mayawati up assembly election 2022 UP Election Up election 2022 up election 2022 date UP Election 2022 NEWS up election 2022 opinion poll up election 2022 public opinion up elections 2022 Opposition UP Politics UP Elections UP Assembly Elections Indian Politics up election news Opposition Meeting BSP Chief Mayawati UP Election 2021 bjp up election 2022 up election 2022 bjp up election 2022 bsp akhilesh yadav on mayawati up elections 2022 results up election 2022 akhilesh yadav bsp mayawati dalit politics dalit politics in up mayawati bsp mayawati latest news mayawati latest speech mayawati news mayawati news today mayawati on up election mayawati speech mayawati speech today mayawati house up election bjp BSP supremo Mayawati mayawati (politician) mayawati on uttar pradesh polls 2022 ashutosh mayawati politics mayawati brahmin politcs up mayawati dalit politics mayawati in up politics mayawati political mayawati political career mayawati political history up politics mayawati bjp dalit politics dayashankar comments on mayawati mayawati biography mayawati elections 2022 mayawati on caa mayawati on congress and bjp mayawati skip opposition meet mayawati speech on nrc mayawati up elections mayawati uttar pradesh mayawati with bjp opposition delegation sonia gandhi opposition meeting on migrant crisis up brahmin politics up election result
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें