Advertisment

Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन Politics: Many leaders including former Congress MLAs joined BJP

author-image
Bansal News
Politics: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी उठापटक, AAP में शामिल हुए मुकेश गोयल

नई दिल्ली। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं।

Advertisment

शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।’’बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।

two punjab congress mlas join bjp punjabi news Punjab politics Punjab news punjab elections 2022 punjab elections punjab election 2022 punjab congress rift punjab congress news today punjab congress news in hindi Punjab Congress News Punjab Congress MLAs joined BJP punjab congress mla join bjp Punjab Congress Crisis Punjab congress Punjab Assembly Election Punjab Politics panjab congress mla join bjp news18 punjab live latest punjabi news Congress MLAs joined BJP congress crisis in punjab Congress Crisis Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें