Advertisment

CG Election 2023: छग चुनाव में 'धान और किसान' पर सियासत तेज, धान खरीदी का 'ट्रंप कार्ड' कितना कारगर

छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की महा अभियान शुरु हो चुका हैं। राजनीति में धान और किसान दोनो ही बढ़ी भुमिका निभाते हैं।

author-image
Agnesh Parashar
CG Election 2023: छग चुनाव में 'धान और किसान' पर सियासत तेज, धान खरीदी का 'ट्रंप कार्ड' कितना कारगर

रायपुर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की महा अभियान शुरु हो चुका हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में धान और किसान दोनो ही बढ़ी भुमिका निभाते हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस सरकार ने बढ़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की।

Advertisment

जिसके बाद आज से प्रदेश के सभी सहकारी समितियों में घोषणा के आधार पर 15 क्विंटल धान खरीदी के स्थान पर प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही हैं। जिसे लेकर सियासत भी तेज हो गई हैं, पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट।

इस बार डेढ़ लाख बढ़ी पंजीकृत किसानों की संख्या

इस साल छत्तीसगढ़ में 25 लाख से अधिक धान के पंजीकृत किसान हैं। वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो 23.42 लाख किसानों ने अपनी धान खरीदी केंद्रों पर बेची थी। इस डेढ़ लाख किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रीक टन धान खरीदने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने निर्धारित किया हैं।

इस बार 15 की जगह 20 क्विंटल तक होगी खरीदी

ये तो रही जानकारी आकड़ों की लेकिन विधानसभा चुनाव के लिहाज से धान खरीदी को देखा जाए तो कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर से धान और किसान पर ट्रम्प कार्ड खेलते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी के बजाय इस साल से 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।

Advertisment

हमने अपना वादा पूरा किया कांग्रेस

पिछले वर्ष सरकार ने धान खरीदी के नाम पर करीब 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया था। धान खरीदी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहां कि जो वादा हमने किया था कि 20 क्विंटल धान खरीदी हम करेंगे उसी लक्ष्य मुताबिक आज हम धान खरीद रहे हैं।

केंद्र सरकार का धान खरीदी में कोई सहयोग नहीं: कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि किसानों में उत्साह हैं, केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी करने के बीजेपी के बयान  पर तंज कसते हुए सुशील आनंद ने कहा दान खरीदी में केंद्र सरकार का एक पैसे का कोई योददान नहीं हैं। धान खरीदी राज्य सरकार अपने दम में करती हैं।

प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू और राजनीतिक पार्टियां राजनीति न करे ऐसा हो ही नहीं सकता है, इसलिए आज जैसे ही धान खरीदी का शुभारंभ हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर से शुरू हो गया।

Advertisment

धान खरीदी पर राजनीति शुरू

सरकार की घोषणा के अनुसार धान खरीदी में कुछ बदलाव किए गए हैं क्या ये बदलाव सार्थक सिद्ध होंगे ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन वर्तमान में दोनों ही बीजेपी और कांग्रेस किसानों को अनपा हितैषी बताने में जुटी हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि राज्य में सत्ता तक पहुंच में किसानों की निर्णायक भूमिका रहती है।

ये भी पढ़ें:

Indian Navy: नौसेना के विमान आइएल- 38 सी ड्रैगन ने ली विदाई, 46 साल की सेवा के बाद कहा अलविदा

Viral News: मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेचना है’…झलका पिता का दर्द, जानिए वायरल तस्वीर में चौंकाने वाली सच्चाई

Advertisment

Animal: इस दिन रिलीज होगा ‘एनिमल’ का ट्रेलर, रश्मिका-रणबीर की जोड़ी केमिस्ट्री करते आएगें नजर

Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Karwa Chauth 2023: अपने पति की खास तस्वीरें चुन कर स्टेटस में लगाएं ये प्यार भरे कैप्शन, दिन बनेगा खुशनुमा

रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, धान खरीदी छत्तीसगढ़, धान खरीदी पर सियासत छत्तीसगढ़, Raipur News, Chhattisgarh News, Paddy Purchase Chhattisgarh, Politics on Paddy Purchase Chhattisgarh,

raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज़ paddy purchase chhattisgarh धान खरीदी छत्तीसगढ़ Politics on Paddy Purchase Chhattisgarh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें