Advertisment

Politics: कांग्रेस उप्र में करेगी ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, 30 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बुधवार से ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान के Politics दूसरे चरण का आरंभ करेगी जिसके तहत पूरे राज्य में 100....

author-image
Bansal News
Politics: कांग्रेस उप्र में करेगी ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, 30 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी

नई दिल्ली। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बुधवार से ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ अभियान के Politics दूसरे चरण का आरंभ करेगी जिसके तहत पूरे राज्य में 100 प्रशिक्षण शिविर लगाये जायेंगे । पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों में तकरीबन 30 हज़ार पदाधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षित किया जाना है। सूत्रों ने कहा कि इस अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में जुलाई माह से ही एक विशेष प्रशिक्षण कार्य बल का गठन किया गया था जो अनवरत प्रशिक्षण के कार्य को अंजाम दे रही है।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के पहले चरण में कांग्रेस ने अपने Politics तकरीबन 25 हज़ार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था। 11 दिनों तक जिलावार चले इस अभियान के पहले चरण में राज्य के सभी जिलों में जिला और शहर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ ब्लाक अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया था। अब यह अभियान विधानसभावार शुरू हो रहा है।’’

गौरतलब है कि इस अभियान के Politics तहत कांग्रेस ने 700 प्रशिक्षण शिविरों के जरिये 2 लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महाभियान शुरू किया है। यह महाभियान चार चरणों में पूरा होगा।

प्रशिक्षण से पराक्रम अन्य खबरें Samachar Uttar Pradesh Latest news Uttar Pradesh Assembly Election up updates UP politics Hindi news UP Politics up latest UP Breaking UP Politics news in hindi News latest news Headlines Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें