Advertisment

Politics : मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

Politics : मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार Politics: Congress state president arrested for raising slogans against Chief Minister

author-image
Bansal News
Politics : मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश । अमेठी में एक दलित किशोरी से मारपीट और छेड़खानी के मामले के विरोध में प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन करने और माहौल खराब करने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया है। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को राज्य सरकार को चेतावनी दी थी।

Advertisment

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में प्रदर्शन किया और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए। अमेठी के रामलीला मैदान से अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन राजीव गांधी तिराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने 29 दिसंबर को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मामले के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करके राहुल सोनी, सूरज सोनी और शुभम गुप्ता नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

up congress president ajay kumar lallu ajay lallu arrested ajay lallu ajay kumar lalu agra case ajay kumar lallu vidhayak ajay kumar lallu speech ajay kumar lallu protest ajay kumar lallu on bjp ajay kumar lallu news ajay kumar lallu mla ajay kumar lallu latest news ajay kumar lallu jail ajay kumar lallu detained ajay kumar lallu congress ajay kumar lallu arrested ajay kumar lallu arrest ajay kumar lallu ajay kumar abp newsay kumar lallu congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें