Advertisment

Politics: पश्चिमी उप्र में पिछली बार से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा- अनुराग ठाकुर

Politics: पश्चिमी उप्र में पिछली बार से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा- अनुराग ठाकुर Politics: BJP will win more assembly seats in western UP than last time: Anurag Thakur

author-image
Bansal News
Politics: पश्चिमी उप्र में पिछली बार से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी भाजपा- अनुराग ठाकुर

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी और किसानों के प्रदर्शन का क्षेत्र में जनभावना पर कोई असर नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह दावा किया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह-प्रभारी ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी, योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत 'गुंडाराज' के खिलाफ कार्रवाई, 'अभूतपूर्व' विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण बनी सकारात्मक जन भावना के दम पर राज्य में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

Advertisment

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा, पीटीआई-भाषा की तरफ से पूछे गए इस सवाल पर उन्होंने कहा, “हम विधेयक किसानों के लाभ के लिए लाए थे। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, किसी न किसी कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं पाए। अगर विधेयक निरस्त भी किए गए हैं, तो यह राष्ट्रीय हित में किया गया।”

उन्होंने कहा, “मैं कानूनों के निरस्त होने से पहले मेरठ और सहारनपुर गया था...उस वक्त भी जनभावना बहुत सकारात्मक थी।” साथ ही कहा कि भाजपा की रैलियों में बड़ी भीड़ देखी जा सकती थी और लोगों में बहुत उत्साह था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा की 76 सीटें पश्चिम उत्तर प्रदेश से आती हैं। 2017 में, भाजपा ने क्षेत्र की 76 में से 66 सीट पर जीत हासिल की थी वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। ठाकुर ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में “गुंडाराज और माफियाराज” को खत्म किया है जबकि पूर्व की सरकारें उन्हें कथित तौर पर संरक्षण देती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में गुंडाराज और माफियाराज के चलते लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए थे और अब वे आदित्यनाथ शासन का काम देखकर लौट रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी ने जहां महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार किया था, वहीं उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ सरकार के तहत कोई भी महिलाओं को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। अपने उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस के महिला केंद्रित दृष्टिकोण पर एक सवाल के जवाब में, ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ हाथ मिलाया था।

Advertisment

उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी यह स्वीकार नहीं करेंगी कि सपा ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का समर्थन किया था?” ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब रात में भी बाहर निकल सकती हैं और ‘गुंडाराज और माफियाराज’ के खिलाफ आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के चलते अब कारोबारियों में भी विश्वास पैदा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “सकारात्मक जनभावना के चलते हम 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटेंगे... पिछले दो वर्षों में कोविड से उत्पन्न समस्याओं के बावजूद हम राज्य के कोने-कोने में विकास लाए हैं।” ब्राह्मण समुदाय में नाराजगी की खबरों पर ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है।

uttar pradesh news Uttar Pradesh elections 2022 uttar pradesh (indian state) Uttar Pradesh union sports minister anurag thakur Union Minister Anurag Thakur news18 uttar pradesh minister anurag thakur himachal pradesh bjp anurag thakur anurag thakur vs owasi anurag thakur video anurag thakur statement anurag thakur speech anurag thakur slams akhilesh yadav anurag thakur owaisi anurag thakur on rahul gandhi anurag thakur on farmers protest Anurag Thakur news anurag thakur ministry anurag thakur minister Anurag Thakur latest news anurag thakur latest anurag thakur goli maro anurag thakur flags off cycle rally anurag thakur exclusive at india today conclave 2021 anurag thakur exclusive anurag thakur at india today conclave 2021 anurag thakur (politician) anurag thakur anurag singh thakur
Advertisment
चैनल से जुड़ें