Advertisment

Politics: कांग्रेस को तगड़ा झटका, 12 विधायक पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल

Politics: कांग्रेस को तगड़ा झटका, 12 विधायक पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल Politics: Big blow to Congress, 12 MLAs will leave the party and join Trinamool Congress

author-image
Bansal News
Politics: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 17 में से 12 विधायकों ने पार्टी को बोला बाय, TMC में हुए शामिल

शिलांग/नई दिल्ली। मेघालय में विपक्षी दल कांग्रेस को लगे एक बड़े झटके में, उसके 17 में से 12 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों में शामिल एच एम शंगप्लियांग ने यह जानकारी दी।

Advertisment

ईस्ट खासी हिल्स जिले के मौसीनराम से विधायक शंगप्लियांग ने बुधवार रात को पीटीआई-भाषा से कहा, “मेघालय में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। हम पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक अपराह्न एक बजे एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। शिलांग में एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के समूह ने विधानसभा अध्यक्ष एम लिंगदोह को विधायकों की सूची सौंपी है और उन्हें अपने निर्णय के बारे में बताया है।

trinamul congress meghalaya tmc meghalaya tmc in meghalaya Politics northeast politics meghalaya polls meghalaya politics meghalaya political news meghalaya opposition meghalaya news meghalaya election results meghalaya election 2018 meghalaya congress mla meghalaya congress crisis meghalaya congress meghalaya chief minister meghalaya breaking news meghalaya bjp or congress meghalaya congress meghalaya tmc congress meghalaya congress in meghalaya
Advertisment
चैनल से जुड़ें