Advertisment

BJP Former MP Passed Away: भाजपा के पूर्व सांसद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, मेदांता अस्‍पताल में ली आखिरी सांस

BJP Former MP Passed Away: भाजपा के पूर्व सांसद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, मेदांता अस्‍पताल में ली आखिरी सांस, Political world mourns the death of former BJP MP breathed his last at Medanta

author-image
Shreya Bhatia
BJP Former MP Passed Away: भाजपा के पूर्व सांसद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, मेदांता अस्‍पताल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें समाज की सेवा और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से सांसद रहे त्रिपाठी का बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 50 वर्षीय त्रिपाठी लंबे समय से जिगर की बीमारी से ग्रस्त थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और कई अन्य लोगों को दुखी कर दिया है।

Advertisment

publive-image

समाज की सेवा करना और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। संत कबीर दास के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने कई अनूठे काम किए। उनके परिजनों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में संत कबीर नगर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

गोरखपुर समाचार uttar pradesh news up latest news smriti irani Sharad Tripathi Passed away" Sharad Tripathi Demise sharad tripathi rajnath pm modi twitter pm modi tweet PM Modi passed away Latest Gorakhpur News in Hindi jp-nadda Gorakhpur News in Hindi Gorakhpur news Gorakhpur Latest News Gorakhpur Hindi Samachar Former MP Sharad Tripathi expressed condolence on sharad tripathi death ex mp sharad tripathi passed away CM Yogi bjp ex mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें