Advertisment

राम पर फिर सियासी 'संग्राम', चंदे की राशि पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- चंदे की राशि का किया गया दुरुपयोग

राम पर फिर सियासी 'संग्राम', चंदे की राशि पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- चंदे की राशि का किया गया दुरुपयोग

author-image
News Bansal
राम पर फिर सियासी 'संग्राम', चंदे की राशि पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- चंदे की राशि का किया गया दुरुपयोग

रायपुर: राम मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, इस बार जमीन के उस टुकड़े लेकर सियासत गरमाई है। जिसे हाल ही में खरीदा गया है राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि BJP नेताओं ने श्रीराम के नाम की आड़ लेकर मंदिर की भूमि खरीदने में घोटाला किया गया है और अब इस पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भी बीजेपी पर हमला बोल रही है।

Advertisment

अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर जमीन खरीदी में लगे आरोपों से छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर चंदे की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि चंदे की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ये प्रदेश और देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि देशवासियों ने बड़े उत्साह से राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने भी दान दिया है। अब उसमें गड़बड़ी उजागर होना असहनीय है, बीजेपी और संघ को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

उधर बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। बीजेपी ने कहा कांग्रेस अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को उछालती है। वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की इस मसले पर अगर कोई गड़बड़ी होगी तो वहां के लोग देख रहे हैं। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की समस्याओं पर फोकस करना चाहिए।

राममंदिर का मुद्दा छत्तीसगढ़ में पिछले काफी समय से राजनीति का मुद्दा बना हुआ है। राज्य में तेरे राम मेरे राम भी हुआ। राम के ननिहाल पर भी सियासत हुई, अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर फिर से कांग्रेस आक्रामक है। प्रदेश में प्रदर्शन भी कर रही है..दूसरी तरफ बीजेपी इस मुद्दे पर बैकपुट दिखती है। राम के नाम पर कहां क्या गड़बड़ी हुई, ये आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन राम के नाम पर चंदा और वोट बटोरने वाली बीजेपी से सवाल तो पूछे जाएंगे ही।

Advertisment
ram mandir trust ram mandir chanda ram mandir misuse of donation amount donation amount of ram mandir Congress-BJP
Advertisment
चैनल से जुड़ें