Advertisment

वहां पुलिस भी खड़ी थी... Ratlam में PCC चीफ की गाड़ी पर हमला, पथराव के बाद क्या बोले पीसीसी चीफ.?

author-image
Bansal news

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर पथराव किया गया। इस घटना में उनके वाहन का कांच टूट गया। बताया जा रहा है कि पटवारी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे। इसी दौरान मांगरोल क्षेत्र में धाकड़ समाज उनका विरोध कर रहा था। समाज की ओर से पहले ही प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। जैसे ही पटवारी का काफिला वहां पहुंचा, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ को देखकर पटवारी गाड़ी से उतर गए, तभी अचानक किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया। इस दौरान मौके पर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को हटाया। कांग्रेस ने इसे सोची-समझी साजिश बताया है, जबकि स्थानीय प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें