Advertisment

Red Fort Violence: पुलिस ने लाल किले पर दीप सिद्धू और इकबाल सिंह के साथ रीक्रिएट किया क्राइम सीन

पुलिस ने लाल किले पर दीप सिद्धू और इकबाल सिंह के साथ रीक्रिएट किया क्राइम सीन, olice recreates crime scene with Deep Sidhu and Iqbal Singh on Red Fort Violence

author-image
Bansal news
Red Fort Violence: पुलिस ने लाल किले पर दीप सिद्धू और इकबाल सिंह के साथ रीक्रिएट किया क्राइम सीन

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, गणतंत्र दिवस (Red Fort Violence) पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा एवं अराजकता संबंधी घटनाक्रम की जांच के सिलसिले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू और एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को, लाल किला लेकर गई। पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा और अराजकता के पीछे मुख्य रूप से सिद्धू का हाथ था।

Advertisment

हरियाणा में किया गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने सोमवार की रात को हरियाणा में करनाल बाइपास के पास से गिरफ्तार किया था। सिद्धू (deep sidhude)को शहर की एक अदालत (Red Fort Violence) ने मंगलवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धू और मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को अपराध शाखा की टीम लाल किला लेकर गई, ताकि गणतंत्र दिवस पर वहां हुई हिंसा और अराजकता संबंधी घटनाक्रम को समझा जा सके। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम घटनास्थल की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रदर्शनकारी किस मार्ग से वहां पहुंचे और लाल किले पर क्या घटनाक्रम हुआ था।

इकबाल की गिरफ्तारी पर घोषित था इनाम 

इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था। उसे मंगलवार की रात को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस (Red Fort Violence) ने सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को भी एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी जिन्होंने लाल किले पर झंडे फहराए या उस कृत्य में संलिप्त थे। प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर भड़काने के लिए बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई।

इनमें से सिद्धू, इकबाल सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया था। हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारही की मौत हो गई थी।

Advertisment
sukhdev singh suicide scene recreate red fort voilence police inquiry iqbaal singh case flag at red fort farmers reached red fort farmers protest arrest delhi tractor march Delhi Breaking News Hindi Delhi Breaking News deep sidhu case deep sidhu damage on red fort Bansal News Breaking bansakl news
Advertisment
चैनल से जुड़ें