Advertisment

Vidisha: पुलिस के हत्थे चढ़ी दो क्विंटल गांजे की खेप, पांच तस्कर गिरफ्तार

Vidisha: पुलिस के हत्थे चढ़ी दो क्विंटल गांजे की खेप, पांच तस्कर गिरफ्तार Police-handpicked-two-quintals-of-cannabis-five-smugglers-arrested

author-image
Bansal News
Vidisha: पुलिस के हत्थे चढ़ी दो क्विंटल गांजे की खेप, पांच तस्कर गिरफ्तार

विदिशा। सीएम शिवराज सिंह ने पिछले दिनों नशे के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रदेश में पुलिस ने कई जगह नशे की बड़ी खेपें पकड़ी हैं। प्रदेश भर में पुलिस, नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने विदिशा से भी गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की है। यहां तस्करों द्वारा 2 क्विंटल से भी अधिक गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजे सहित पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisment

मुखबिरों ने दी थी सूचना
दरअसल कोतवाली पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा आया है। इस गांजे को पूरे जिले में सप्लाई किया जाएगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पीरिया नाले के पास पकड़ लिया। कंटेनर की जब जांच की गई तो उसमें दो क्विंटल 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर के साथ पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से गांजा बरामद हुआ है। हमने कंटेनर जब्त कर लिया है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश में चलाई जाएगी नशामुक्ति की मुहिम
बता दें कि प्रदेश में नशाखोरी अपने चरम पर है। इंदौर से पिछले दिनों पुलिस ने ड्रग्स की एक करोड़ों की खेप पकड़ी थी। साथ ही यहां से आंटी नाम की तस्कर भी गिरफ्तार की गई थी। नशे का व्यापार खूब फल फूल रहा है। पिछले महीने मुरैना में जहरीली शराब पीने के कारण 28 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में शराबबंदी की मांग भी उठी थी। हालांकि यह बस बयानों तक सीमित रहा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाने का ऐलान किया है।

Bansal Group Bansal News Breaking News CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal bansal mp today news bansal news bhopal police ganja baramad ganje ki khep pakdi jabt ganja khep pakdaya ganja police caught ganja police ne pakdi ganje ki khep vidisha me ganja
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें