Advertisment

Gogamedi Murder Case: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्याकांड मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

author-image
Bansal news
Gogamedi Murder Case: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्याकांड मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को राजस्थान पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है।

Advertisment

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में संलिप्तता के आरोप में चंडीगढ़ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन तीन आरोपियों में से दो वे लोग शामिल हैं ।

बता दें पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी रामवीर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। वहीं, रोहित राठौड़ और नितिन को चंडीगढ़ से अरेस्ट किया गया है।

Advertisment

रोहित-नितिन के साथ एक और सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक । तीनों सेक्टर 22 A के एक होटल में छिपे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1733695438832943235

दिल्ली पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से पकड़ लिया। आरोपियों के साथ उनका एक और सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को जयपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

Advertisment

गोगामेड़ी की हत्या के लिए हमलावरों को सुपारी देने के आरोप में शनिवार को जयपुर में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर जाट ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी की मदद के वास्ते इस साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारियां की थी।

ये भी पढ़ें: 

 Mahadev Online Satta App: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

Advertisment

CG Weather Update: ज्यादातर इलाकों में खिलेगी धूप, जानें प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ता की तस्‍वीर साफ, इन्‍हें मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

MP New CM : जानिए कैसे और क्यों दिग्गज नेताओं को पछाड़कर मप्र के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव ?

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Karni Sena chief murder case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें