Advertisment

Guna Police: पुलिस ने पकड़ी लुटेरी दुल्हनों की गैंग, शादी के लूट को देती थी अंजाम

Guna Police: पुलिस ने पकड़ी लुटेरी दुल्हनों की गैंग, शादी के लूट को देती थी अंजाम Police caught gang of robbed brides, used to carry out the robbery of marriage

author-image
Bansal News
Guna Police: पुलिस ने पकड़ी लुटेरी दुल्हनों की गैंग, शादी के लूट को देती थी अंजाम

गुना। पुलिस ने बुधवार को एक लुटेरी दुल्हनों की गैंग को गिरफ्तार किया है। 6 सदस्यीय इस गैंग में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनमैरिड युवाओं को फंसाते थे और शादी करते थे। शादी के बाद दुल्हनें कुछ दिन ससुराल में रहती हैं। इसके बाद पैसे एंठकर रफूचक्कर हो जाती थीं। पुलिस ने भी आरोपियों को अलग ही अंदाज में गिरफ्तार किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी दूल्हा बना और मुखबिर ससुर बन गया। इसके बाद दोनों दुल्हन के पास पहुंचे। इसी दौरान गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस के पास इस गैंग से लुटने वालों की लगातार शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी उन युवाओं को अपना शिकार बनाते थे जो शादी के लिए लड़की तलाश करते थे। आरोपी शादी कराने का वादा करते थे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लड़की दिखाई जाती थी। इस दौरान शादी कराते समय भी पैसे एंठे जाते थे। वहीं शादी के बाद दुल्हन कुछ दिनों तक दूल्हे के साथ रहती थी। इसके बाद पैसे लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि मधुसूदनगढ़ निवासी लाखन लोधी पिता नवल लोधी को आरोपियों ने ठगा है। नवल के परिजनों से आरोपियों ने हजारों रुपए एंठे थे। इसके साथ और भी लोगों को इस गैंग ने चूना लगाया है।

दूसरे राज्यों में भी लोगों को लूटा...
पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने मप्र के साथ दूसरे राज्यों के लोगों को भी चूना लगाया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने शाजापुर, भोपाल, राजगढ़ में भी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा गिरोह के 11 सदस्यों को आरोपी बनाया है। 5 आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने मंदरों और अन्य जगहों पर शादी की है। अब तक यह गैंग कई लोगों को लूट चुकी है। अब इस गैंग के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की भी जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi MP News Hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya luteri dulhan gang Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guna police gang of dulhan in guna dulhan gang crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें