Advertisment

Poitics: गरीबी हटाओ पहले की सरकारों का सिर्फ चुनावी नारा था, हमारी सरकार गरीबों को समर्पित-खटीक

author-image
Bansal News
Poitics: गरीबी हटाओ पहले की सरकारों का सिर्फ चुनावी नारा था, हमारी सरकार गरीबों को समर्पित-खटीक

ग्वालियर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पहले की सरकारों ने चुनाव के समय ‘गरीबी हटाओ’ का नारा लगाया था, लेकिन गरीबी समाप्त करने के लिए उन सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाए।

Advertisment

उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘‘यह सरकार गरीबों को समर्पित’’ है। खटीक ने कहा कि मोदी सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठा रही है। वह ग्वालियर में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

मध्य प्रदेश की बड़ी खबर भोपाल की बड़ी खबर बड़ी खबर आज की ताजा खबर Virendra Kumar Khatik virendra kumar Virendra Khatik VD Sharma todays big news State President Shivraj Singh Chouhan narottam mishra mp politics MP news MP big news madhya pradesh news madhya pradesh khatik Jan Ashirwad Yatra Home Minister Dr. Virendra Khatik central minister bjp Bhopal today’s news Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें