Advertisment

Mehul Choksi Arrested: PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी Belgium से गिरफ्तार, 13500 करोड़ का किया था घोटाला

Punjab National Bank Scam fugitive Mehul Choksi Arrested News Update; PNB घोटाले के आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम को बेल्जियम पुलिस ने 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें आरोपी मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था।

author-image
Preeti Dwivedi
PNB-Dhotale-Mehul-Choksi

PNB-Dhotale-Mehul-Choksi

PNB Bank Scam Mehul Choksi Arrested: PNB बैंक घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये के लोन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लंबे समय से फरार चल रहे कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13  हजार 5000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है और वह कई सालों से कानून से बचता फिर रहा था।

Advertisment

क्या है पूरा मामला

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर PNB से करीब 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके बाद दोनों भारत से फरार हो गए थे। चोकसी ने पहले एंटीगुआ की नागरिकता ली और वहां रह रहा था, लेकिन अब बेल्जियम में पकड़े जाने की खबर से मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।

भारत लाने की तैयारी

भारत सरकार अब मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण (extradition) की प्रक्रिया तेज कर सकती है ताकि उसे भारत लाकर कानून के तहत सजा दिलाई जा सके।

PNB घोटाले के आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम को बेल्जियम पुलिस ने 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें आरोपी मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के आग्रह पर यह गिरफ्तारी हुई है।

Advertisment

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। मेहुल चोकसी एक हीरा कारोबारी है। जो 12 अप्रैल को बेल्जियम के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर चोकसी की गिरफ्तारी हुई है।

ईडी और सीबीआई का आगे क्या है प्लान

जानकारी के अनुसार इस मामले में ईडी और सीबीआई ने चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू कर दी है। वह उसके कुछ दिन बाद से ही अस्पताल में इलाज करवा रहा था। सूत्रों के अनुसार चोकसी को भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि जानकारों के अनुसार चोकसी अभी बेल्जियम की कोर्ट में कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल कर सकता है इसलिए कानूनी लड़ाई में कुछ समय लगेगा।

Advertisment

सितंबर 2024 को हुई थी कोशिश

इस मामले में चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से सितंबर 2024 में अनुरोध किया गया, लेकिन उस समय चोकसी के वकीलों के अनुसार उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक न होेने की बात कर इसे प्रयास को रोक दिया गया।

आपको बता दें चोकसी ब्लड कैंसर से जूझ रहा था। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया था कि अगर वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम जा सकता है तो वह भारत जाकर भी इलाज करा सकता है।

इसके बाद ही ईडी और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Advertisment

mehul choksi pnb scam

13 हजार 500 करोड़ का घोटाला

आपको बता दें मेहुल चोकसी एक हीरा व्यापारी है। जो करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। जिसमें उसमें 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा घोटाला किया है।

चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। 

ED ने चोकसी के खिलाफ 3 चार्जशीट दाखिल की। इसके एक साल बाद 2019 में ED ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी 'भगोड़ा और फरार' है।

2018 में हुआ था फरार

आपको बता दें मेहुल 2018 में पीएनबी घोटाला आने के बाद भारत छोड़कर फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।

इस मामले में क्या—क्या

चोकसी की मई 2021 में एंटिगुआ से लापता होने की खबरें भी सामने आई थीं। जिसमेंबाद में उसके डोमिनिका में होने की खबर आई। इस मामले में सीबीआई ने इंटरपोल से मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील भी की थी।

कुर्क हुई थी मेहुल की संपत्ति

जानकारी के अनुसार ईडी ने 2018 में चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। जिसमें मुंबई के दो फ्लैट, कोलकाता में एक मॉल, मुंबई-गोवा हाईवे पर 27 एकड़ जमीन, तमिलनाडु में 101 एकड़ जमीन, नासिक, नागपुर, आंध्र प्रदेश में जमीनें, ऑलबाग में दो बंगले और सूरत में आफिस शामिल है।

यह भी पढ़ें:   MUMBAI: हिना खान ने कैंसर से लड़ते हुए BTFW 2025 में डिजाइनर कियाओ के लिए किया रैंप वॉक

Mehul Choksi PNB Bank Scam Mehul Choksi Arrested
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें