Advertisment

PM Shri स्कूल योजना के तहत MP में खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय: इन जिलों में खुलेंगे स्कूल, देश में 58 स्कूल खुलेंगे

PM Shri Kendriya Vidyalaya MP: PM Shri स्कूल योजना के तहत MP में खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय: इन जिलों में खुलेंगे स्कूल, देश में 58 स्कूल खुलेंगे

author-image
Rohit Sahu
PM Shri स्कूल योजना के तहत MP में खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय: इन जिलों में खुलेंगे स्कूल, देश में 58 स्कूल खुलेंगे

PM Shri Kendriya Vidyalaya MP: केंद्र सरकार ने देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इनमें से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ में होंगे। इन विद्यालयों पर अगले आठ वर्षों में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। ये सभी पीएम-श्री स्कूलों के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि ये 58 नए केंद्रीय विद्यालय देश के 19 राज्यों में स्थापित किए जाएंगे।

Advertisment
85 केंद्रीय विश्वविद्यालय खलने 82 हजार छात्र ले सकेंगे शिक्षा

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया बताया कि 85 नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से 82 हजार से अधिक छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट के इस फैसले को शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास और प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय को किया जाएगा अपग्रेड

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से 21वीं सदी के वैश्विक नागरिकों को तैयार करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय को भी अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, 28 नए नवोदय विद्यालयों के खुलने से 15 हजार से अधिक छात्रों को इनमें प्रवेश मिलेगा।

नए स्कूलों से 1300 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा रोजगार

1300 से अधिक लोगों को शिक्षक और अन्य पदों पर नौकरी का अवसर मिलेगा। वर्तमान में देशभर में 1,256 केंद्रीय विद्यालय कार्यरत हैं। नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने के फैसले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Advertisment
यह भी पढ़ें: MP-CG News: MP-CG को केंद्र सरकार की सौगात, MP में खोले जाएंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय वही CG में 4 खुलेंगे
इन जिलों में शुरू होंगे नए केंद्रीय विद्यालय
  • अशोकनगर
  • नागदा (उज्जैन)
  • मैहर
  • तिरोड़ी (बालाघाट)
  • बरघाट (सिवनी)
  • निवाड़ी
  • खजुराहो (छतरपुर)
  • झिंझरी (कटनी)
  • सबलगढ़ (मुरैना)
  • नरसिंहगढ़ (राजगढ़)
  • सेंट्रल एकेडमी पुलिस ट्रेनिंग परिसर, कान्हासैया (भोपाल)

यह भी पढ़ें: MP Board Exam: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Advertisment
CG news MP news Kendriya Vidyalaya Central School Central School in MP Central School in CG PM Shri Kendriya Vidyalaya MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें