Advertisment

PM Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' का 106वां एपिसोड, 31 अक्टूबर को रखी जाएगी 'मेरा युवा भारत' संगठन की नींव

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ।

author-image
Bansal news
Bomb Threat: भारत में बम विस्फोट करने और प्रधानमंत्री को मारने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित किया।  आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया।

Advertisment

पीएम मोदी ने आदिवासी योद्धाओं को किया याद

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारतवर्ष में आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा है। इसी भारत भूमि पर महान तिलका मांझी ने अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंका था। इसी धरती से सिद्धो-कान्हू ने समानता की आवाज उठाई। हमें गर्व है कि जिन योद्धा टंट्या भील ने हमारी धरती पर जन्म लिया। हम शहीद वीर नारायण सिंह को पूरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में अपने लोगों के साथ खड़े रहे।

पीएम मोदी ने किया मानगढ़ नरसंहार का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 30 अक्टूबर को गोविंद गुरु जी की पुण्यतिथि भी है। गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविंद गुरु जी का बहुत महत्व रहा है। गोविंद गुरु जी को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नवंबर महीने में हम मानगढ़ नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में शहीद मां भारत की सभी संतानों को नमन करता हूं।

'बिरसा मुंडा ने कभी विदेशी शासन को नहीं किया स्वीकार'

बिरसा मुंडा को लेकर बात करते हुए पीएम मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने विदेशी शासन को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ऐसे समय की परिकल्पना की थी, जहां अन्याय के लिए कोई जगह नहीं थी। वे चाहते थे कि हर व्यक्ति को सम्मान और समानता का जीवन मिले।

Advertisment

15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा

जनजातीय समुदाय को लेकर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म-जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिम रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं।

देश की मिट्टी से दिल्ली में बनेगी 'अमृत वाटिका'

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं।देश के कोने-कोने से एकत्रित की गई ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला जाएगा और इसी पवित्र मिट्टी से दिल्ली में 'अमृत वाटिका' का निर्माण होगा।

31 अक्टूबर को रखी जाएगी 'मेरा युवा भारत' संगठन की नींव

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। इसकी नींव सरदार पटेल की जन्म जयंती के मौके पर रखी जा रही है। इस संगठन का नाम- मेरा युवा भारत यानी MYBharat है। MY Bharat संगठन भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा।

Advertisment

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती है। उन्होंने कहा कि हम भारतवासी, उन्हें कई वजहों से याद करते हैं। उन्हें इसलिए भी नमन किया जाता है, क्योंकि उन्होंने देश की 580 से ज्यादा रियासतों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत दुनिया का बड़ा मैन्यूफेक्चरिंग हब बन रहा: पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्यूफेक्चरिंग हब बन रहा है। कई बड़े ब्रांड यहीं पर अपने प्रोडक्ट को तैयार कर रहे हैं। अगर हम उन प्रोडक्ट को अपनाते हैं, तो मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलता है। ये भी लोकल फॉर वोकल ही होना है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट को खरीदते समय यूपीआई का इस्तेमाल करें। इसे जीवन में एक आदत बना लें।

देशवासियों को दी त्योहारों की बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में त्योहारों को लेकर उमंग है। मैं देशवासियों को आने वाले त्योहारों की बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर से एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा है। खादी महोत्सव ने एक बार फिर से बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Advertisment

पीएम मोदी ने गांधी महोत्सव पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर हुई रिकॉर्ड खादी की खरीददारी को लेकर बात की। उनह्ोंने बताया कि किस तरह इस महीने खादी महोत्सव चल रहा है।

ये भी पढ़ेंं:  

Israel Hamas War: पीएम मोदी ने की मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल-सिसी से बात, इजरायल-हमास जंग पर हुई चर्चा

UP PET EXAM 2023: PET परीक्षा के दौरान STF की बड़ी कार्रवाई, 10 को दबोचा

Weather Update Today: आज इन राज्यों के तटीय छेत्रों में भारी बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Pedicure At Home: अब पेडीक्योर के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, घर पर ट्राई करें ये टिप्स

Haryana DA Increment: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, मासिक वेतन में कर दी बढ़ोतरी

PM Modi narendra modi Mann Ki Baat Mann Ki Baat Radio Programme Mann Ki Baat Radio Programme News Mann Ki Baat Radio Programme Updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें