/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/PM-Narendra-Modi-targets-Congress-after-haryana-win-PM-Modi-On-Election-Result.jpg)
PM Modi On Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने 35 मिनट के संबोधन में कई मामलों पर बात की।
https://twitter.com/narendramodi/status/1843706229517902282
मोदी बोले- कांग्रेस की खुली पोल, डिब्बा गोल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल गई है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।
'हरियाणा ने कमल-कमल कर दिया'
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया। नवरात्र के छठे दिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार वापसी हुई। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया। हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई।
'संविधान और लोकतंत्र की जीत'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। चुनाव ऐतिहासिक हुआ है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
https://twitter.com/narendramodi/status/1843706454529683463
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से परजीवी पार्टी बन गई है। वो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। हरियाणा में कांग्रेस किसी के साथ नहीं अकेली थी, इसलिए हार गई। लोकसभा में कांग्रेस ने जितनी सीटें जीतीं अपने सहयोगियों की वजह से ही जीतीं। कांग्रेस हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। लोकसभा रिजल्ट आने से पहले बहुत कोहराम मचाया था। इसलिए कि चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा पर बट्टा लगा सके। कांग्रेस की यही आदत है। यही करतूत है। भारत को बांटने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश हो रही है। आज मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं, कांग्रेस के चट्टे-बट्टे इसमें शामिल हैं। देशभक्त हरियाणा ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
ये खबर भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल बने धरमिंदर सिंह, मनोज श्रीवास्तव भोपाल के नए प्रिंसिपल DJ
'जम्मू-कश्मीर में वोट शेयर के हिसाब से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी'
https://twitter.com/narendramodi/status/1843706894302478667
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। वहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। लोग कहते थे कि 370 हटेगी तो कश्मीर जल जाएगा, लेकिन कश्मीर जला नहीं बल्कि महक उठा। जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने बीडीसी चुनाव कराए। यहां हर स्तर पर अब जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि काम करेंगे। बाबा साहेब अंबेडकर को इससे बड़ी श्रद्धांजलि और क्या होगी। जम्मू-कश्मीर में दशकों की जीत के बाद आखिरकार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। ये भारत के संविधान, लोकतंत्र की जीत है। वहां के लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को ज्यादा सीट दी हैं, लेकिन वोट शेयर के हिसाब से BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
ये खबर भी पढ़ें: दशहरा और दिवाली पर छुट्टियां, सरकारी कर्मचारियों की मौज, जानें कितने दिन नहीं जाना पड़ेगा ऑफिस
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें