Advertisment

PM Modi BJP Sadasyata 2024: दोबारा पार्टी की सदस्यता इसलिए ले रहे BJP के दिग्गज नेता, पार्टी का ये नियम है वजह!

PM Modi BJP Sadasyata 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरे देश में अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) शुरू कर दिया

author-image
Abdul Rakib
PM Modi BJP Sadasyata 2024

PM Modi BJP Sadasyata 2024

PM Modi BJP Sadasyata 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरे देश में अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता के साथ शुरू हुए इस अभियान का मकसद दस करोड़ सदस्य बनाने का है।

Advertisment

बीजेपी ने इस अभियान का नाम 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' रखा है। पार्टी का कहना है कि ये अभियान पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा।

चुनावी राज्यों में नहीं चलेगा अभियान

इस अभियान के तहत बीजेपी (BJP) का लक्ष्य 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। हालांकि जिन राज्यों में हाल ही में चुनाव की घोषणा की गई है, वहां ये अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) अभी नहीं चलाया जाएगा। उन राज्यों में सदस्यता अभियान बाद में होगा। जिससे पार्टी की कुल सदस्यता में और इजाफा होगा।

publive-image

इससे पहले साल 2019 में हुए सदस्यता अभियान में 7 करोड़ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। बात करें इससे पहले के अभियान की तो, साल 2014-15 में बीजेपी के इस अभियान के तहत 11 करोड़ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Advertisment

पीएम मोदी ने दोबारा क्यों ली सदस्यता?

बीजेपी हेडक्वार्टर में इस अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) की शुरुआत हुई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल किया, इसके साथ ही वो एक बार फिर बीजेपी के सदस्य बन गए।

publive-image

हालांकि आपके मन में अब भी ये सवाल होगा की पीएम मोदी ने दोबारा बीजेपी की सदस्यता क्यों ली। दरअसल दोबारा सदस्यता लेने की वजह पार्टी का एक नियम है।

हर 6 साल में रिन्यू होती है मेंबरशिप

दरअसल हर 6 साल में पार्टी की मेंबरशिप रिन्यू होती है। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े का कहना है कि, बीजेपी के संविधान के मुताबिक, हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। हालांकि कोरोना काल में ये अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) तेजी से नहीं चल पाया था।

Advertisment

publive-image

लेकिन इस बार ये अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा और नया रिकॉर्ड कायम करेगा। इसी नियम की वजह से पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दोबारा बीजेपी की सदस्यता लेनी पड़ी।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी थी बीजेपी

आपको बता दें कि साल 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी। लेकिन साल 2014 में बीजेपी ने कम्युनिस्ट पार्टी से सबसे बड़ी पार्टी होने का तमगा छीन लिया था। 2014 में हुए सदस्यता अभियान (PM Modi BJP Sadasyata 2024) में बीजेपी ने 11 करोड़ सदस्य बनाते हुए रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई।

ये भी पढ़ें:

Indian Coast Guard News: इंडियन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर की गुजरात तट के पास इमरजेंसी लैंडिंग, 3 क्रू मेंबर लापता

Advertisment
PM Modi BJP Party PM Modi national breaking news hindi news BJP Sadasyata Abhiyan 2024 bjp party BJP Online Membership BJP Membership Again BJP Membership 2024 Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें