Advertisment

PM Narendra Modi: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे मोदी, आज 75 हजार गरीबों को सौंपेंगे आवास की चाबी

PM Narendra Modi: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे मोदी, आज 75 हजार गरीबों को सौंपेंगे आवास की चाबी PM Narendra Modi: reached Lucknow's Indira Gandhi Foundation, today will hand over the keys of the house to 75 thousand poor

author-image
Bansal News
PM Narendra Modi: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे मोदी, आज 75 हजार गरीबों को सौंपेंगे आवास की चाबी

उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां पर आधुनिक आवासीय तकनीकों पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे अमृत् महोत्सव के तहत आयोजित ‘‘नया शहरी भारत: शहरी परिदृश्य में बदलाव’’ सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि मोदी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटल तरीके से सौंपेंगे और प्रदेश में योजना के लाभार्थियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद भी करेंगे।

Advertisment
यूपी को करोड़ों की सौगात पीएम मोदी लखनऊ में yogi adityanath Uttar Pradesh UP News Prime Minister Narendra Modi PMAY U pm narendra modi PM Modi UP Visit PM Modi lucknow Visit pm modi live updates PM Modi in UP pm modi in lucknow PM Modi Gifts to UP PM Modi PM Lucknow Visit PM In Lucknow narendra modi Lucknow News in Hindi Lucknow news Lucknow Hindi Samachar Latest Lucknow News in Hindi cm yogi adityanath BBAU
Advertisment
चैनल से जुड़ें