Advertisment

PM Narendra Modi Rally: 'मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनवाऊंगा,'विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान

PM Narendra Modi Rally: महाराष्ट्र में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाऊंगा।

author-image
Bansal news
PM Narendra Modi Rally: 'मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनवाऊंगा,'विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान

हाइलाइट्स

  • मैं 3 करोड़ बहनों का बनाऊंगा लखपति- पीएम मोदी

  • कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया

  • 15 साल पहले एक नेता आए थे इधर

Advertisment

PM Narendra Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय महाराष्ट्र के माल्शिरस में चुनावी रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के माढ़ा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi Rally) काल के 10 साल जनता की सेवा में समर्पित कर दिए हैं।

अब जनता का प्यार मेरी ताकत बन गया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यहां पर कांग्रेस को आड़े-हाथ लेते हुए उनपर जमकर निशाना साधा।

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग मेरे 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल का रिकॉर्ड उठाकर देख सकते हैं। हमने इन 10 साल में जो हासिल किया है, वह कांग्रेस 10 साल में भी हासिल नहीं कर पाई है।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi Rally) ने जनता को संबोधिक करते हुए आगे कहा कि हमारी स्थिर सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान का पूरा ध्यान रखती है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमने रेलवे, वायुमार्ग मार्ग, सड़क मार्ग में भारी निवेश कर रहे हैं। हमारी सरकार जो बजट एक साल के लिए लाती है, वहीं बजट कांग्रेस सरकार के समय 10 साल के लिए लाया जाता है।

Advertisment

https://twitter.com/BJP4India/status/1785208390697746903

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi Rally) इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओ देश बचाओ नारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बस नारा देना आता है, लेकिन हमारी सरकार ने काम किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमरी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

ये भी पढ़ेंT20 World Cup India Squad: आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, यह खिलाड़ी होगा उपकप्तान!

Advertisment

मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाऊंगा

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश की नारी शक्ति ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त बनाने के लिए जुटा हुआ है। पीएम ने कहा कि 10 साल से हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें और दीदी लखपति बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि 3 करोड़ बहनें और दीदी लखपति बनाऊंगा।

15 साल पहले एक नेता आया था

पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल पहले, एक बहुत बड़ा नेता यहां से चुनाव लड़ने आया था, उन्होंने यहां आकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने डुबते सूरज की कसम तक खाई थी कि यहां से सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाएंगे।

https://twitter.com/BJP4India/status/1785208230995505399

मगर उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब जनता का उन्हें सजा देने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक वो दिन था जब वह कांग्रेस नेता आए थे और एक आज का दिन है वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं।

Advertisment

मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया है। वहीं इन 60 साल में दुनिया के कई देशों नें तरक्की कर ली है, लेकिन कांग्रेस की सरकार किसान के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई।

ये भी पढ़ेंअमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी संभालेंगीं ये जिम्मेदारी, राहुल गांधी को लेकर भी आया ये बड़ा अपडेट

Advertisment
चैनल से जुड़ें