Advertisment

PM Modi: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, कैबिनेट में शामिल हुआ 13वां सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

author-image
Bansal News
PM Modi: पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, कैबिनेट में शामिल हुआ 13वां सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्त्र के दौरे पर हैं, जहां उन्हें वहां के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Rajgarh News: बुजुर्ग महिला ने कहा, ‘मोदी मेरा बेटा है’, मैं अपनी 25 बीघा जमीन मोदी के नाम करूंगी

गौरतलब है कि पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए शनिवार को मिस्र के काहिरा पहुंचे थे। मिस्र के प्रधान मंत्री मुस्तफा मैडबौली ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। यह पिछले 26 सालों में किसी भी भारतीय प्रधान मंत्री की मिस्त्र में पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

Advertisment

अपने दो दिवसीय मिस्त्र यात्रा के दूसरे दिन यानी रविवार को पीएम ने काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया और वहां करीब आधा घंटा बिताया।

पीएम का यह 13वां सर्वोच्च सम्मान

Advertisment

आपको बता दें कि अपने 9 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कई इंटरनेशनल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वहीं, मिस्र के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ अब उनके खाते में 13 सर्वोच्च पुरस्कार हो चुके हैं। ये है पीएम मोदी को मिले सर्वोच्च पुरस्कार।

1. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू: पापुआ न्यू गिनी ने मई 2023 पीएम को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।

2. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: मई 2023 में फिजी के राष्ट्रपति ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पीएम को किया सम्मानित।

Advertisment

3. एबाकल पुरस्कार: मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरांगेल एस. व्हिप्स, जूनियर ने एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

4. ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो: भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया था।

5.  लीजन ऑफ मेरिट: अमेरिकी सरकार ने साल 2020 में लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से पीएम को सम्मानित किया।

6. 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां': साल 2019 में खाड़ी देश बहरीन ने अपने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से पीएम मोदी को सम्मानित किया।

7. ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’’: विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान)। 2019 में पीएम मोदी को इससे सम्मानित किया गया था।

8. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार (रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान)-2019

9. ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड (संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान)-2019

10. ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फ़िलिस्तीन पुरस्कार (विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फ़िलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान) -2018

11.स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) -2016

12. ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद: गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान -2016

यह भी पढ़ें...  NASA SPACE AGENCY: धरती की ओर तेजी से आ रहा 70 फीट का चट्टान! NASA के लिए नई मुसीबत

PM Modi PM Modi in egypt अल-हकीम मस्जिद काहिरा मिस्र का सर्वोच्च सम्मान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें