Advertisment

PM Awas Yojana 2024: हितग्राहियों के पैर पखारकर सीएम ने हाथ जोड़ किया अभिवादन, 23 हजार हितग्राहियों को मिला आशियाना

PM Awas Yojana 2024: हितग्राहियों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराएंगे पीएम मोदी, स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

author-image
Sanjeet Kumar
PM Awas Yojana 2024

PM Awas Yojana 2024

PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर छत्‍तीसगढ़ में गरीबों को उनका आशियाना मिला है। आज पीएम आवास के हितग्राहियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़कर पीएम मोदी गृह प्रवेश कराया।

Advertisment

इस कार्यक्रम से पहले प्रदेश स्‍तर पर स्‍वच्‍छता (PM Awas Yojana 2024) ही सेवा पखवाड़ा की शुरुआत सुबह की गई। वहीं दोपहर में हुए पीएएम आवास के हितग्राहियों के लिए कार्यक्रमत में सीएम विष्‍णुदेव साय ने महिला हितग्राहियों के पैर पखाकर उनका अभिवादन किया।

8 लाख के लक्ष्‍य की शुरुआत

PM Awas Yojana 2024

रायपुर में आज मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इधर छत्‍तीसगढ़ में 8 लाख प्रधानमंत्री आवास (PM Awas Yojana 2024) निर्माण का लक्ष्‍य साय सरकार ने लिया है। इसकी स्‍वीकृति भी मिल गई है। इसी क्रम में आज 23 हजार 71 हितग्राहियों को आवास में गृह प्रवेश कराया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला हितग्राही के पैर पखारे। इसके बाद हाथ जोड़कर महिला का अभिवादन किया। साथ ही महिला को आवास भी सौंपा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आज 8 लाख 46 हजार 932 आवास दिए जाएंगे।

Advertisment

पीएम आवास की पहली किस्‍त जारी

छत्‍तीसगढ़ में PM आवास योजना (PM Awas Yojana 2024) के तहत हितग्राहियों को पहली किस्त जारी की गई है। प्रदेश के पांच लाख 50 हजार पात्र हितग्राहियों को राशि जारी की गई है। डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी दी कि जिनका नाम आवास की लिस्ट में छूट गया है, उनके नाम भी शामिल किए जाएंगे, इसके लिए उन्‍हें अवसर भी दिया जाएगा।

छत्‍तीसगढ़ में वेटिंग लिस्‍ट हो गई पूरी

PM Awas Yojana 2024

विजय शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार (PM Awas Yojana 2024) ने 8 लाख 46 हजार 931 आवास स्वीकृत किए हैं। 2011 के आवासहीनों की सूची जो हमारे प्रदेश की है, जिसे परमानेंट वेटिंग लिस्ट के नाम से जाना जाता है, यह सूची अब पूरी हो गई है। आवास प्‍लस की लिस्‍ट में ऐसा लगता है कि कोई छूट गया है तो उसका नाम 17 सितंबर की लिस्‍ट में जोड़ा जाएगा।

आवास के ये हितग्राही होंगे पात्र

डिप्‍टी सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश में जिन परिवार (PM Awas Yojana 2024) और लोगों के पास टू व्हीलर है, मछली पकड़ने वाली नाव, रेफ्रीजरेटर, लैंडलाइन फोन हैं, उन्‍हें भी पीएम आवास दिया जाएगा। इसके साथ ही जिनकी इनकम 10 हजार रुपए से बढ़कर अब 15 हजार रुपए तक हो गई है। ढाई एकड़ सिंचित या पांच एकड़ असिंचित जमीन ये सभी पीएम आवास योजना के लिए पात्र होंगे।

Advertisment

9 महीने में कराया गृह प्रवेश

PM Awas Yojana 2024

डिप्टी CM ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार (PM Awas Yojana 2024) को बने हुए 9 महीने हुए हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व वाली छत्‍तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में गरीबों को आशियाना बनाकर दिया है। इसी के चलते 17 सितंबर को ही करीब एक लाख 96 हजार हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर विष्णुदेव साय की सरकार में गृह प्रवेश कर रहे हैं।

कार्यक्रम से पहले की तैयारी, स्‍वच्‍छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत

अभियान की शुरुआत की गई

प्रदेश में स्‍वच्‍छता (PM Awas Yojana 2024) ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएम विष्‍णुदेव साय ने तेलीबांधा तालाब से किया। जहां स्‍वच्‍छता अभियान के तहत सीएम ने सफाई की। इसी कड़ी में प्रदेशभर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश

छत्‍तीसगढ़ में आज पीएम मोदी (PM Awas Yojana 2024) के जन्‍मदिन के मौके पर स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी के साथ अभियान का शुभारंभ कर सीएम ने श्रमदान कर किया।

Advertisment

इसके साथ ही सीएम ने पौधा भी लगाया। वहीं आज दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान पीएम (PM Awas Yojana 2024) मोदी वीसी से जुड़कर देशभर के 4 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ शहरी पीएम आवास के 23071 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: 74वें जन्मदिन पर Brand मोदी की कहानी: देश-दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 10 लाख के सूट से लेकर पहनते हैं 14 लाख का चश्मा

सेवा पखवाड़े में होंगे कई कार्यक्रम

स्‍वच्‍छता ही सेवा कार्यक्रम में श्रमदान, स्‍वच्‍छता रैली समेत अन्‍य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्‍वच्‍छता पखवाड़े में शहर की साफ-सफाई कर श्रमदान कराया जाएगा। इसी के साथ ही स्‍कूल और कॉलेजों में छात्रों को स्‍वच्‍छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्‍हें अपने घर और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी देकर उन्‍हें भी स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं गंदगी के कारण होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Railway Super App: अब सिर्फ 2 सेकंड में ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे आप, CRIS लॉन्च करने वाला है रेलवे सुपर एप

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Politics cg politics news PM Awas Yojana 2024 PM Awas Yojana plus
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें