/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Pradhan-Mantri-Awas-Yojana-Gramin.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मार्च को मध्य प्रदेश के 5.21 लाख पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत पक्का घर देंगे और उनका डिजिटल माध्यम से ‘गृह-प्रवेश’ कराएंगे। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी के अनुसार भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 01 अप्रैल 2016 से देश में शुरू की गई इस योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) के तहत मध्यप्रदेश में अभीतक 24.10 लाख से अधिक आवास पूरे कराए जा चुके हैं। वही अबतक बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों के आवासों में से करीब 23 हजार से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं।
अबतक इतने आवास पूर्ण हुए
साल 2016-17 में इस योजना के तहत 152 आवास पूर्ण हुए थे। इसके बाद 2017-18 में 6 लाख 36 हजार, 2018-19 में 6 लाख 79 हजार, 2019-20 में 2 लाख 71 हजार, 2020-21 में 2 लाख 60 हजार और 2021-22 में 5 लाख 41 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) बनाए जा चुके है।
2024 तक हर व्यक्ति को पक्का मकान
भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 01 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin) देश में शुरू की गई थी। इस योजना के तकत बेघर परिवारों एवं कच्चे मकानों में रहने वालें परिवारो को सरकार की ओर से घर दिया जाता है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2024 तक हर व्यक्ति को पक्का मकान दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us