Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे : शिंदे

प्रधानमंत्री मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे : शिंदे PM Modi will break all records in upcoming Lok Sabha elections: Shinde sm

author-image
Bansal News
प्रधानमंत्री मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे : शिंदे

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सत्ता भारी बहुमत से बरकरार रहेगी। प्रधानमंदी मोदी के परीक्षार्थियों से सालाना संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संबोधित किये गये इस कार्यक्रम को शिंदे ने शहर के किसान नगर स्थित एक पालिका स्कूल में देखा जहां कभी उन्होंने पढ़ाई की थी। उन्होंने कहा कि पालिका स्कूल का पढ़ा विद्यार्थी होने पर उन्हें स्वयं पर गर्व है।

अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक मीडिया हादस द्वारा किये गये हालिया सर्वेक्षण से जुड़े सवाल पर शिंदे ने सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और राजग भारी बहुमत से अपनी सत्ता को बरकरार रखेगा।’’ शिंदे ने कहा कि मुठ्ठी भर लोगों के बीच किया गया सर्वेक्षण सही तस्वीर नहीं प्रस्तुत करता।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने हाल में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव के परिणामों को नजर अंदाज कर दिया जिसमें बालासाहेबांची शिवसेना (शिंदे की अगुवाई वाला धड़ा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

Advertisment

शिंद ने कहा कि राजनीति में ‘दो धन दो’ हमेशा चार नहीं होता। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार गिराने को लेकर शिंदे और अन्य 39 विधायकों के संदर्भ में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि धोखेबाजी और पलाबदल से शिवसेना और महाराष्ट्र की बदनामी हुई।

इसके जवाब में शिंदे ने कहा, ‘‘हम अपने काम से जवाब देंगे। यदि आप दो आरोप लगाएंगे, तो हम चार काम करेंगे। यह हमारा जवाब होगा। लोगों की रुचि आरोप-प्रत्यारोप में नहीं है।’’

uddhav thackeray vs eknath shinde uddhav thackeray vs cm eknath shinde uddhav thackeray on eknath shinde shinde group eknath shinde vs uddhav thackeray eknath shinde video eknath shinde speech today eknath shinde speech eknath shinde on uddhav thackeray eknath shinde news today eknath shinde news Eknath Shinde Live eknath shinde latst news eknath shinde latest news eknath shinde cm eknath shinde davos visit cm eknath shinde Chief Minister Eknath Shinde
Advertisment
चैनल से जुड़ें