Advertisment

PM Modi: पीएम मोदी की रैली आने वाले वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, रास्ते में मरम्मत के लिए रहेंगे मैकेनिक

PM Modi: पीएम मोदी की रैली आने वाले वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, रास्ते में वाहनों की मरम्मत के लिए रहेंगे मैकेनिक pm-modi-vehicles-coming-to-pm-modis-rally-will-not-have-to-pay-toll-tax-mechanics-will-be-there-to-repair-vehicles-on-the-way

author-image
Bansal News
PM Modi: पीएम मोदी की रैली आने वाले वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, रास्ते में मरम्मत के लिए रहेंगे मैकेनिक

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को आदिवासी सम्मेलन ‘जनजातीय गौरव दिवस’ में भोपाल आने-जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाली रैली के लिए प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों से आदिवासियों को लाने वाली बसों में खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत करने के लिए मैकेनिक भी उपलब्ध रहेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को सोमवार के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया है। चौहान के हवाले से बयान में कहा गया कि भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहन टोल टैक्स से मुक्त होंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने और भारतीय इतिहास और संस्कृति में अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का फैसला किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य के दूर दराज के जिलों से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के साथ एक एम्बुलेंस भी हो। भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस आयोजन में ढाई लाख आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने 11 नवंबर को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार के लिए किए जा रहे इस आयोजन पर आदिवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की बजट राशि का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisment
railway station habibganj pm narendra modi pm modi to visit mp pm modi speech latest PM Modi Speech pm modi mp visit 15th november pm modi mp visit pm modi mp pm modi live mp pm modi kedarnath yatra pm modi in bhopal mp pm modi in bhopal pm modi bhopal visit pm modi bhopal rally pm modi bhopal mp visit pm modi bhopal daura pm modi bhopal PM Modi narendra modi modi to inaugurate habibganj modi bhopal modi habibganj station pm modi habibganj station bhopal Habibganj station habibganj railway station redevelopment status habibganj railway station redevelopment progress habibganj railway station redevelopment habibganj railway station new name habibganj railway station inauguration habibganj railway station bhopal Habibganj railway station Habibganj bhopal पहुंचे pm modi bhopal pm modi news Bhopal news live bhopal news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें