Advertisment

PM Modi: कल 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi: कल 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी PM Modi: Tomorrow, PM Modi will virtual inaugurate the 25th National Youth Festival

author-image
Bansal News
Goa Liberation Day: प्रधानमंत्री मोदी ने मुक्ति दिवस पर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुच्चेरी में बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे । यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी से शुरू होगा । युवा कार्य मामलों की सचिव उषा शर्मा ने कहा कि इस महोत्सव के जरिये भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिये एकजुट करने का प्रयास किया जायेगा ।

Advertisment

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण इसे आनलाइन आयोजित किया जा रहा है । उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय युवा सम्मेलन होगा जिसमें युवाओं को जलवायु परिवर्तन, तकनीक, नयी पहल, राष्ट्र निर्माण जैसे सामयिक मसलों पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को ओरोविले के दर्शन भी कराये जायेंगे । इसके अलावा वे देश भर के विभिन्न देशी खेलों और लोक नृत्यों का भी आनंद ले सकेंगे ।

tikait on modi pm narendra modi pm modis security pm modis firozpur rally PM Modi Speech pm modi security PM Modi Rally pm modi punjab pm modi on corona pm modi news PM Modi Meeting pm modi in punjab PM MOdi convoy pm modi attacked PM Modi narendra modi modi thanks Modi Speech modi security modi rally modi punjab news modi punjab Modi news modi live news modi live modi in punjab Modi Govt modi hindi godi media attack on modi
Advertisment
चैनल से जुड़ें