Advertisment

Mobility Global Expo: PM मोदी आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित, 50 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा

Mobility Global Expo: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में मौजूदा समय के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो का आगाज हो चुका है।

author-image
Kalpana Madhu
Mobility Global Expo: PM मोदी आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित, 50 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा

हाइलाइट्स 

  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का एक फरवरी से आगाज
  • भारत की क्षमता का प्रदर्शन करेंगी प्रदर्शनियां
  • कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Advertisment

Mobility Global Expo: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में मौजूदा समय के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो का आगाज हो चुका है। नई दिल्ली के दिल कहे जाने वाले प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एक से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में 50 देशों के 800 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1753299678286753913?s=20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी, 2024 को शाम 4:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

   पीएम मोदी करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज शाम 4:30 बजे प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।  इस एक्सपो में अत्याधुनिक टेक्ऩॉलजी और वीइकल सेगमेंट में सफलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा काफी सारी कंपनियां अपने नए मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहनों को अनवील करने वाली है । अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाहन कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और बायो-फ्यूल से चलने वाले वहानों को शोकेस करेंगी।

Advertisment

   बड़ी-बड़ी कंपनियां ले रही हैं हिस्सा

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े इस ग्लोबल एक्सपो में टाटा मोटर्स,महिंद्रा एंड महिंद्रा,हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, स्कोडा और फॉक्सवैगन,टोयोटा, ऑडी, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, होंडा, यामाहा, सुजुकी, ऐथर एनर्जी, अशोक लेलैंड समेत देश-दुनिया की कई पॉपुलर और बड़ी कार और टू-व्हीलर कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

भारत सरकार और कई एजेंसियां इस एक्सपो को ग्लोबल मार्केट में भारत की ताकत को प्रदर्शित करने के साथ ही भारत को एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने की कोशिश के रूप में देख रही है।

   प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी शृंखला का करेंगे प्रदर्शन

50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शनी-आयोजकों के साथ, एक्सपो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, स्थायी समाधानों और परिवहन की नयी तकनीकों पर प्रकाश डालेगा। एक्सपो में 600 से अधिक वाहन कल-पुर्जा निर्माताओं के अलावा, 28 से अधिक वाहन निर्माताओं की भागीदारी होगी।

Advertisment

इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी शृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें