Advertisment

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, इन नेताओं ने भी किया नमन

गांधी जयंती पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समाधि स्थल राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।

author-image
Bansal news
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, इन नेताओं ने भी किया नमन

Gandhi Jayanti 2023:  गांधी जयंती पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समाधि स्थल राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी सोमवार सुबह 7:30 बजे राजघाट पहुंचे। गांधीजी की समाधि पर सर्वधर्म सभा का आयोजन होगा। शाम को 30 जनवरी मार्ग पर भी सर्वधर्म सभा का आयोजन होगा। राजघाट के बाद पीएम मोदी विजयघाट भी जाएंगे। लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1708664932663955601

मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राजघाट

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली के कनाड प्लेट स्थित खादी इंडिया जाएंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुबह 7 बजे राजघाट पहुंचे। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी व पार्टी के सांसद, विधायक और जिलों के नेता भी राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1708656800512495985

स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया गया

बता दें कि देश 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस ट्रेनर अंकित बैयनपुरिया के साथ श्रमदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया के साथ बातचीत करते हुए 4 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दे रहे हैं। सितंबर के मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी।

विपक्षी गठबंधन का क्या है प्लान?

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। ‘इंडिया’ के घटक जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई में हुई गठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि, उन्होंने इन प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्योरा नहीं दिया है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1708671616853659667

ये भी पढ़ें: 

Weather Update Today: हिमाचल, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Health Benefits of Spices: आपके दिल को दुरुस्त रखने में मददगार हैं ये 6 जरुरी मसाले

अगर आप एक महीने के लिए चॉकलेट खाना छोड़ दें तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है?, जानें यहां

Advertisment

Bastar Dussehra: रथ बनाने 2 गांव से पहुंचे ग्रामीण, 30 से अधिक गांवों से लाई गई लकड़ी, जाने क्‍या है परंपरा

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक के प्रेम-संबंध होंगे मजबूत, करियर में मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

PM Modi delhi mahatma gandhi Rajghat Gandhi Jayanti congress president mallikarjun kharge om birla Mahatma Gandhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें