Advertisment

PM Modi: Covid-19 टीका बनाने वाली सात कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे मोदी, अन्य देशों की मदद करने पर दे सकते हैं बल

PM Modi: Covid-19 टीका बनाने वाली सात कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे मोदी, अन्य देशों की मदद करने पर दे सकते हैं बल PM Modi: Modi will meet representatives of seven companies making Covid-19 vaccine, can emphasize on helping other countries

author-image
Bansal News
PM Modi: Covid-19 टीका बनाने वाली सात कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे मोदी, अन्य देशों की मदद करने पर दे सकते हैं बल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके बनाने वाली सात भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब भारत ने अपने नागरिकों को टीकों की 100 करोड़ खुराक देने की उपलब्धि हासिल की है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री से इस मुलाकात में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक, डा. रेड्डीज लेबोरेटरीज, जाइडस कैडिला, बॉयोलॉजिकल ई, जेन्नोवा बायोफार्मा और पेनेसिया बायोटेक के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Advertisment

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान भारत की सभी पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण करने और ‘‘सभी के लिए टीका’’ मंत्र के तहत अन्य देशों की मदद करने पर बल दे सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक टीकों की 101.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। भारत ने 21 अक्टूबर को महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत एक अरब खुराक का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी जिसके लिए दुनियाभर से देश को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी पात्र लोगों को टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ था।

टीकाकरण मुहिम का अगला चरण एक मार्च से आरंभ हुआ, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए। देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ।

Advertisment
भारत Samachar कोरोना वैक्सीन कोरोना का टीका timeline of covid-19 representative pm modi on covid-19 crisis pm modi meeting with covid vaccine producers philippines covid-19 vaccination new covid-19 cases modi on covid-19 vaccine modi covid-19 mental health during covid-19 medical representative vacancy medical representative latest india news india one-billion covid-19 vaccines india one billion covid-19 vaccine milestone india one billion covid-19 jabs latest news updates india one billion covid-19 jabs india news in hindi india news india headlines india covid-19 update how does covid-19 affect mental health? covishield vs covaxin Covishield vaccine covid19 COVID-19 Vaccination in India Covid-19 vaccination drive covid-19 vaccination campaign in india Covid-19 Updates Covid-19 Test COVID-19 pandemic covid-19 outbreak covid-19 ontario Covid-19 in india COVID-19 Cases covid-19 canada covid-19 battle covid-19 and mental health covid vaccination registration covid vaccination near me covid vaccination certificate download covid vaccination booking covid 19 vaccine covid 19 vaccination covid 19 update covid 19 news covid 19 corona vaccine near me a graphical representation
Advertisment
चैनल से जुड़ें