Advertisment

Pm Modi Ukraine Visit: मोदी जेलेंस्की से मिले, पुतिन से आंख से आंख मिलाकर क्या बोले थे पीएम मोदी, यूक्रेन में किया खुलासा

Pm Modi Ukraine Visit: मोदी जेलेंस्की से मिले, पुतिन से आंख से आंख मिलाकर क्या बोले थे पीएम मोदी, यूक्रेन में किया खुलासा

author-image
BP Shrivastava
Pm Modi Ukraine Visit

Pm Modi Ukraine Visit: रूस और यूक्रेन में करीब ढाई साल से जारी जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक में मोदी ने कहा, "भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।" मोदी की इस यात्रा पर दुनियाभर की नजर है। भारत के खिलाज ये जंग के बीच मोदी की यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Advertisment

मोदी ने जेलेंस्की को दिया भारत आने का न्योता

मोदी और जेलेंस्की (Pm Modi Ukraine Visit) के बीच यूक्रेन के मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक हुई। उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि दोनों नेताओं ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर भी बात की। जयशंकर ने कहा, "तेल खरीदी का फैसला मार्केट की हालत के हिसाब से लिया जाता है। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।"

इससे पहले मोदी, जेलेंस्की के साथ ​​​​​यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी।

[caption id="attachment_629904" align="alignnone" width="489"]publive-image PM नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।[/caption]

Advertisment

[caption id="attachment_629905" align="alignnone" width="582"]publive-image 1991 में यूक्रेन की स्थापना हुई। उसके बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।[/caption]

[caption id="attachment_629906" align="alignnone" width="593"]publive-image PM मोदी का जेलेंस्की के अपने आवास पर रेड कार्पेट वेलकम किया।[/caption]

'रूस-यूक्रेन बातचीत शुरू करें, भारत शांति का पक्षधर'

पीएम मोदी ने कहा, युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है। बातचीत और कूटनीति से समस्या हल होती है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि रूस-यूक्रेन आपस में बातचीत शुरू करें। शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा (Pm Modi Ukraine Visit) है।

Advertisment

भारत-यूक्रेन के बीच चार समझौतों पर किया साइन

बता दें कि भारत और यूक्रेन ने चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देश मानवीय मदद, कृषि, चिकित्सा और सांस्कृतिक क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर हैं। वह पोलैंड से सीधे ट्रेन के जरिए शुक्रवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। कीव पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की (Pm Modi Ukraine Visit) है।

ये भी पढ़ें: लोकायुक्त भोपाल की बड़ी कार्रवाई: BDA कार्यालय के बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, किसान से इस काम के लिए मांगे थे 3.35 लाख

पीएम मोदी के दौरे से यूएन को भी बड़ी उम्मीदें

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकती है। यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को उम्मीद है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से युद्ध को समाप्त करने में मदद (Pm Modi Ukraine Visit) मिलेगी।

Advertisment
PM Modi narendra modi UN Chief Antonio Guterres Pm Modi Ukraine Visit Modi Poland Visit Modi Ukraine Visit Modi Travel in Rail Force one Rail Force One What is Rail Force One पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा मोदी की पोलैंड यात्रा रेल फोर्स वन Pm Modi In Ukraine PM Modi Visit Ukraine PM Modi In Poland संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूसी राष्ट्रपति पुतिन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें