Advertisment

PM Modi Mann Ki Baat: ‘माओवाद से शिक्षा की ओर’ बस्तर में शिक्षा क्रांति की पीएम मोदी ने की तारीफ

PM Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर को साहस की मिसाल बताया और छत्तीसगढ़ के बस्तर व दंतेवाड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जमकर तारीफ की।

author-image
Ashi sharma
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (25 मई) को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने देश के लिए गर्व का विषय बने 'Operation Sindoor' से की। पीएम मोदी ने इसे महज सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की साहसिक भावना और बदलते स्वरूप की जीवंत तस्वीर बताया।

Advertisment

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति के भाव से भर दिया है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।” पीएम मोदी ने बताया कि इस मिशन के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जो जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाता है।

बस्तर और दंतेवाड़ा में शिक्षा की नई क्रांति

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज बस्तर के बच्चे विज्ञान के प्रति रुचि दिखा रहे हैं और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि इन कठिन क्षेत्रों में रहने वाले लोग साहसी और बदलाव को अपनाने वाले हैं।

शिक्षा का उजाला फैल रहा है-PM Modi

उन्होंने दंतेवाड़ा जिले की शिक्षा उपलब्धियों का विशेष तौर पर ज़िक्र करते हुए कहा कि, “दंतेवाड़ा जिला, जहां कभी माओवादी चरम पर थे, वहां अब शिक्षा का उजाला फैल रहा है।”

Advertisment

पीएम के मुताबिक, जिले ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 95% परिणाम देकर राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं 12वीं कक्षा में छठा स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर है, सेना के पराक्रम से हर भारतीय का सिर ऊंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 26 मई को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। इस बार का एपिसोड पूरी तरह राष्ट्रभक्ति, सैन्य पराक्रम, सामाजिक बदलाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुई, जिसे प्रधानमंत्री ने केवल एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि भारत की बदलती सोच और संकल्प का प्रतीक बताया। पढ़ें पूरी खबर

Advertisment
मन की बात बस्तर शिक्षा पीएम मोदी नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा रिजल्ट छत्तीसगढ़ शिक्षा ऑपरेशन सिंदूर PM Modi Mann Ki Baat Operation Sindhur Modi Speech 2025 India Army Courage Dantewada Board Result Chhattisgarh Education News Bastar Progress Bastar Education Model
Advertisment
चैनल से जुड़ें