Advertisment

2025 की पहली मन की बात: संविधान, गणतंत्र दिवस और स्पेस सेक्टर पर क्या बोले पीएम मोदी, समझाया महाकुंभ का महत्व

PM Modi Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 19 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया।

author-image
Ashi sharma
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 19 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन चूंकि उस दिन गणतंत्र दिवस समारोह होता है, इसलिए पीएम मोदी ने आज लोगों के साथ अपने विचार शेयर किए।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से कई अहम मुद्दों पर बात की। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ।

कार्यक्रम की खास बातें 

  • इसका प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक स्टेशनों द्वारा प्रसारित किया जाता है।
  • 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का 'गणतंत्र दिवस' बहुत खास है। यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के सभी महानुभावों को नमन करता हूँ जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ का उत्सव विविधता में एकता का उत्सव है। कुंभ की परंपरा भारत को एकजुट करती है। महाकुंभ में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने गंगासागर मेले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेला सद्भाव और एकता को बढ़ावा देता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की स्थापना की पहली वर्षगांठ पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि देश अंतरिक्ष टैक्नोलॉजी में नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पिक्सल का निजी उपग्रह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष डॉकिंग की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष डॉकिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमारे चुनाव आयोग और लोकतंत्र में जनभागीदारी को संविधान में बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया है। चुनाव आयोग ने हमारी मतदान प्रक्रिया को आधुनिक और मजबूत बनाया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही स्टार्टअप इंडिया ने 9 साल पूरे किए हैं। पिछले 9 वर्षों में हमारे देश में जितने भी स्टार्टअप्स बने हैं, उनमें से आधे से ज्यादा टियर 2 और टियर 3 शहरों से हैं और जब ये बात हर भारतीय सुनता है तो उसका दिल खुश हो जाता है, यानि हमारा स्टार्टअप कल्चर सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat Live: गणतंत्र दिवस से पहले की मन की बात, गंगासागर मेले का किया जिक्र

Advertisment

यह भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat Live: गणतंत्र दिवस से पहले की मन की बात, गंगासागर मेले का किया जिक्र

PM Modi नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी PM Modi Mann Ki Baat मन की बात कार्यक्रम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें