Advertisment

Mann Ki Baat: 2024 का 9वां और आखिरी मन की बात एपिसोड, पीएम मोदी बोले- कोई छोटा-बड़ा नहीं

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण बाते कहीं।

author-image
Ashi sharma
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान के बारे में भी बात की।

Advertisment

'मन की बात' के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी 2025 को हमारा संविधान लागू हुए 75 साल हो जाएंगे। यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा हमें दिया गया संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

यह भी पढ़ें- PM Man ki Baat: ‘चंद्रयान-3 नए भारत की उस भावना का प्रतीक, जो हर हाल में जीतना चाहता है’

संविधान हमारा मार्गदर्शक है, हमारा मार्गदर्शक है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक विशेष वेबसाइट भी बनाई गई है।

Advertisment

इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। संविधान को विभिन्न भाषाओं में पढ़ सकते हैं। आप संविधान के बारे में भी प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात के श्रोताओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और कॉलेज जाने वाले युवाओं से इस वेबसाइट का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

महाकुंभ को लेकर कही ये बात

मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ पर कहा, 'अगले महीने की 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस समय संगम तट पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

मुझे याद है कि कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था, तो हेलीकॉप्टर से पूरे कुंभ क्षेत्र को देखकर मेरा मन प्रसन्नता से भर गया था। इतना विशाल! अति खूबसूरत! कितना वैभव! साथियों, महाकुंभ की विशेषता इसकी विशालता ही नहीं, बल्कि इसकी विविधता भी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-PM Modi Man Ki Baat 100th Episode: आज 100वीं बार ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी, ऐतिहासिक बनाने की बड़ी तैयारी

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी मन की बात लाइव अपडेट पीएम मोदी मन की बात Prime Minister Narendra Modi PM Modi Mann Ki Baat PM Modi Mann ki Baat today mann ki baat live update Mann Ki Baat live mann ki baat 117 episode live updates Mann Ki Baat india news in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें