Advertisment

Ken Betwa Link Project: जल सुरक्षा 21 वीं सदी की बड़ी चुनौती, PM बोले MP पहला राज्य जहां दो-दो नदी जोड़ो परियोजना

PM Modi Ken Betwa Link Project: पीएम मोदी करेंगे केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ: प्रदेश के इन जिलों को मिलेगा लाभ

author-image
Rohit Sahu
Ken Betwa Link Project: जल सुरक्षा 21 वीं सदी की बड़ी चुनौती, PM बोले MP पहला राज्य जहां दो-दो नदी जोड़ो परियोजना

PM Modi Ken Betwa Link Project: खजुरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रोजेक्ट के मॉडल पर केन नदी का जल प्रवाहित कर परियोजना की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्धाटन भी किया।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। आज खजुराहों में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा बनकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा, 'आज दुनिया क्रिसमस मना रही है। मैं ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस एक वर्ष में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।'

जल योजनाओं का क्रेडिट बाबा अंबेडकर को- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत नें जो बड़ी नदी परियोजनाएं बनीं। इनके पीछे डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का विजन था। आज केंद्रीय जल आयोग है। इसे पीछे भी डॉ. अंबेडकर के प्रयास थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण के प्रयासों और बांधों के लिए बाबा साहेब को क्रेडिट नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'आज सात दशत बाद भी अनेक प्रदेशों के बीच पानी को लेकर विवाद है।'

टूरिज्म में हमेशा अव्वल रहा एमपी

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म के मामले में अव्वल रहता है। खजुराहों आया हूं और पर्यटन की चर्चा न करूं ऐसा हो सकता है। पर्यटन सेक्टर युवाओं को रोजगार देता है और अर्थव्यवस्थाओं को शक्ति देता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़े आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, जो दुनिया में देश के प्रति जिज्ञासा बढ़ गई है।

Advertisment

दुनिया भारत को जानना और समझना चाहती है। इसका बहुत फायदा एमपी को होगा। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी खबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट का जिक्र किया। खबर में लिखा कि मध्यप्रदेश को दुनिया के दस आकर्षक टूरिस्ट डेस्टीनेशन में से एक बताया गया है।

यह भी पढ़ें- MP के टूरिस्ट प्लेस का दुनिया में डंका, अमेरिकी मीडिया समूह के Go-To Global Destinations 2025 की सूची में MP के ये स्थान

अटल बिहारी वाजपेयी पर पीएम मोदी ने कहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए प्रेरणादायी दिन है।  आज अटल भारत रत्न अटल बिहारी जी के जन्म के 100 वर्ष हो रहे हैं। अटल जी की जयंती का पर्व सुशासन और सुसेवा की हमारी प्ररेणा का पर्व है। उन्होंने कहा, 'प्रदेश में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है।  यह गांवों के विकास को गति देगा।'

Advertisment

publive-image

उन्होंने कहा कि सुशासन बीजेपी सरकार की पहचान है। कांग्रेस सरकार घोषणाएं करने में माहिर थी। उससे जनता को लाभ नहीं मिला। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं पुरानी योजनाओं को देखता हूं, तो आश्चर्य होता है। पीएम मोदी ने कहा, 35 से 40 साल पहले जो शिलान्यास हुआ। वहां एक इंच काम नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार में उन योजनाओं को लागू करने की न नीयत थी न ही गंभीरता।

अटल जी का सपना, पीएम मोदी ने पूरा किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज सुखद संयोग है। अटल बिहार वाजपेयी जी ने एक सपना देखा था, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के दस जिलों में पेयजल, आठ लाख खेतों को सिंचाई और उद्योग धंधों को पानी मिलेगा।

पीएम मोदी आधुनिक भारत के भागीरथ

सीएम यादव ने कहा, 'गंगा को धरती पर लाया गया था। वैसे ही नदी को जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं। राज्य में जब सूखे की खबर आती थी, तो बुंदेलखंड का नाम पहले आता था। लोग रोजगार की तलाश में घर छोड़ने पर मजबूर थे। हमारा ये क्षेत्र वर्षों तक सूखे का दर्द झेल रहा था।

Advertisment

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जन कल्याण पर्व का आयोजन किया। इसमें विभिन्न प्रकार के सर्वे करवाकर लोगों को योजनाओं का फायदा देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, 'नदी जोड़ो परियोजना से दस जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। चंबल नहर परियोजना से किसान लाभान्वित होंगे।' उन्होंने कहा कि शासकीय पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी है। राज्य में छह रीजनल इंवेस्टमेंट समिट हो चुकी है।

publive-image

लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया

सीएम मोहन यादव के भाषण के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। वहीं, वाजपेयी पर डाक टिकट जारी किया गया।

publive-image

पूर्व पीएम अटल वाजपेयी पर माल्यार्पण किया


आठ दिनों में एमपी को दूसरी सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आठ दिनों में प्रदेश को दी गई दूसरी सौगात है। बुंदेलखंड के लिए हमारी 20 वर्ष से प्रतीक्षित योजना थी। आज नया इतिहास लिखा जाएगा।

publive-image

प्रोजक्ट के लिए 90 प्रतिशत राशि केन्द्र से देगा

इस परियोजना के महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि केन्द्र द्वारा स्वयं 90 प्रतिशत की राशि इस परियोजना में लगाई जाएगी, जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान को मात्र 5-5 प्रतिशत ही व्यय करना होगा। इस प्रकार 77 हजार करोड़ की इस परियोजना परियोजना में 70 हजार करोड़ की राशि केन्द्र सरकार द्वारा और साढ़े तीन-तीन हजार करोड़ मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार व्यय करेगी।

publive-image

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को मिलेगा लाभ

इस नदी जोड़ो परियोजना से मध्यप्रदेश के 8.11 लाख हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश के 59 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही, लाखों लोगों को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

मध्यप्रदेश के लिए क्यों महत्वपूर्ण परियोजना

  • प्रोजेक्ट से श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर सहित आगर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर इत्यादि संपूर्ण पश्चिमी मध्यप्रदेश में पीने के पानी और सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
  • प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश के 3217 ग्रामों को लाभ मिलेगा।
  • मालवा और चंबल क्षेत्र में 6 लाख 13 हजार 520 हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 40 लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।
  • 60 साल पुरानी चंबल दाईं मुख्य नहर एवं वितरण-तंत्र प्रणाली के आधुनीकीकरण कार्य से भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिले में कृषकों की मांग के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल जल भराव क्षमता 1908.83 घन मीटर होगी।
  • प्रोजेक्ट में 172 मिलियन घन मीटर जल, पेयजल और उद्योगों के लिए आरक्षित रहेगा।
  • परियोजना अंतर्गत 21 बांध और बैराज बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia का बड़ा बयान, बताया पूरा प्लान!

नरेंद्र मोदी tikamgarh administrative ken betwa link project Camp NARENDRA MODI SHILANYAS KEN BETWA MP UP GET WATER FACILITY UNION MINISTER CR PATIL KHAJURAHO केन बेतवा केन बेतवा लिंक परियोजना
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें