Advertisment

PM Modi: PM मोदी ने MP-CG के 'पीएम जन-मन' योजना के लाभार्थियों से किया संवाद, शिवपुरी की ललिता से PM ने कही ये बात

PM Modi: PM मोदी ने MP-CG के 'पीएम जन-मन' योजना के लाभार्थियों से किया संवाद, शिवपुरी की ललिता से बोले पीएम आप बहुत फास्ट बोलती हैं

author-image
Abdul Rakib
PM Modi: PM मोदी ने MP-CG के 'पीएम जन-मन' योजना के लाभार्थियों से किया संवाद, शिवपुरी की ललिता से PM ने कही ये बात

दिल्ली। PM Modi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को जनमन अभियान के तहत मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों से किया संवाद किया। इस कार्यकण में पीएम मोदी (PM Modi) ने शिवपुरी के आदिवासी गांव पडोरा, डेहरवारा और गढ़ीबरोद के 57 आदिवासी परिवारों के घरों को बिजली से रोशन करने का तोहफा दिया।

Advertisment

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1746795650707267895

शिवपुरी की ललिता से PM ने कही ये बात
शिवपुरी के हातोद गांव की ललिता सहरिया आदिवासी से पीएम (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान पीएम ने ललिता से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर सवाल किया। ललिता ने पीएम (PM Modi) को बताया कि उनकी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। बच्चों को ड्रेस मिली। मेरे शीतला माता स्व-सहायता समूह को भी सरकारी योजना का लाभ मिला है।

एक लाख लाभार्थियों को मिला फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत पीएम आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअल जुड़े तो वहीं हातोद में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री विजय शाह, सांसद केपी यादव, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन भी मौजूद रहे।

संबंधित खबर:Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, देश को समर्पित किया समुद्री पुल

Advertisment

ललिता से प्रभावित हुए पीएम
शिवपुरी के हातोद गांव की ललिता सहरिया से बातचीत करने के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि- आप सुपर फास्ट बोलते जा रही हैं। इतना तो हम भी नहीं बोल सकते। पीएम ने ललिता से सवाल पूछा कि आपको पीएम आवास योजना के बारे में कैसे पता चला। ललिता ने कहा- मेरे घर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना, हमारे यहां नल-जल योजना आदि का लाभ मिला है। बातचीत के बाद पीएम (PM Modi) ने कहा कि मैं आपसे बात करके प्रभावित हो गया।

संबंधित खबर:Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान का ऐलान किया

छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों से किया संवाद
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों से भी पीएम मोदी (PM Modi) ने संवाद किया। इस दौरान पीएम ने छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पहली किस्त जारी की।
ये भी पढ़ें:

Advertisment

BJP CG Meeting: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की लोकसभा चुनाव पर तीन क्लस्टरों की मंथन बैठक

IndiGo Passenger Hits Pilot: उड़ान में देरी होने से भड़का यात्री, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़

Dhar Crime News: चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत, परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन से ये मांग…

Advertisment

MP News: पेट लवर ने की पीड़ित पिता के साथ मारपीट, कुत्ते को पकड़ने के लिए बुलाई थी निगम की टीम

MP Congress: सर्वे में आएगा नाम तो ही मिलेगा टिकट का इनाम, विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी थ्री लेयर सर्वे करेगी MP कांग्रेस!

Shivpuri Mahila Baat Modi pm modi news PM Modi MP news Beneficiary interacted PM Modi Bansal News 'PM Jan-Man' scheme
Advertisment
चैनल से जुड़ें